Author: Khabar World

हितग्राहियों की समस्याएं सुनी गई, योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के जनपद पंचायत बेमेतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनरबोड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस जनचौपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा उपस्थित रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चयनित एवं संभावित सभी हितग्राहियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। जनचौपाल में उपस्थित जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों द्वारा ग्राम वासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं वीबीजी रामजी योजना के संबंध…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग एवं पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। संयुक्त टीम द्वारा ज्योति प्लास्टिक प्रतिष्ठान में छापेमारी की गई, जहां से कुल एक हजार सत्रह किलोग्राम (1017 किग्रा) प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दुकान संचालक विजय सिंह यादव के विरुद्ध नियमानुसार 30 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया तथा जब्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात को नियंत्रित करने की दिशा में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जगदलपुर में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के तहत पुनर्गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अधिनियम के तहत पंजीयन के लिए प्राप्त नवीन आवेदनों की गहन समीक्षा किया गया। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं से प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की। समिति द्वारा इन संस्थाओं के प्रस्तावों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के कड़े मापदंडों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय के नये बस स्टैंड के पीछे स्थित अवैध बस्ती में कुल 75 मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। जेसीबी से मकानाें के ध्वस्त करने की कार्यवाही में अब तक 45 अवैध मकान ढहाए जा चुके हैं, वहीं कार्रवाई लगातार जारी है। इस दौरान एक डीआरजी जवान का घर भी तोड़ा गया, जबकि वह नाइट ड्यूटी पर था। घर में मौजूद उसकी पत्नी के अनुसार वे यहां 2006 से रह रहे हैं, और गांव में उनके पास कोई घर नहीं है। कार्रवाई के दौरान कई महिलाओं की रोती हुई…

Read More

तैयारियों का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया निरीक्षण 23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त पहचान दिलाने के उद्देश्य से 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होने वाले ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’ की तैयारियों का जायज़ा लेने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉल, मुख्य मंच, साहित्यिक सत्रों के स्थल, फूड ज़ोन, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। सूदखोरी के पैसे वापस मांगने को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी धनराज सेन उर्फ धन्नु को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शीतला नगर वार्ड क्रमांक 5, दुर्ग निवासी वी. रानी सोनी वेदुरवाडा ने सिटी कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने बताया कि उसके पति वेदुरवाडा संतोष आचारी सोना-चांदी का व्यवसाय करने के साथ ब्याज पर रुपये देने का भी काम करते थे। संतोष आचारी ने दादू सोनी को कुछ रुपये उधार दिए थे,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बुजुर्ग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार को बैंस निकला बुजुर्ग जब शाम तक नहीं लौटा तब परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब 8 बजे घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में शव संदिग्ध हालत में मिला। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला रामचंद्रपुर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान (65 साल) देवशरण यादव के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जंगल में मिले उनके शव का…

Read More

धान से दलहन तक: आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं बिटावन बाई ध्रुव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। किसानों के हित में संचालित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था आज विश्वास और पारदर्शिता का प्रतीक बन चुकी है। इसी का जीवंत उदाहरण हैं धमतरी जिले के आमदी गांव की किसान श्रीमती बिटावन बाई ध्रुव, जिनके चेहरे की मुस्कान उनकी मेहनत और सुचारू व्यवस्था की सफलता की कहानी कहती है। धान से मिली आय का एक बड़ा हिस्सा वे दलहन उत्पादन में निवेश करेंगी, जिससे उनकी आय में विविधता आए और मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहे। कुछ राशि से वे पुराने कर्ज का भुगतान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले के ग्राम करही निवासी श्री प्रदीप यादव आज आत्मनिर्भरता और मेहनत की मिसाल बन चुके हैं। कभी कलेक्टर कार्यालय के सामने घास-फूस की झोपड़ी में होटल का व्यवसाय करने वाले प्रदीप यादव का जीवन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सहायता के बाद पूरी तरह बदल गया है। पूर्व में उनका होटल एक अस्थायी झोपड़ी में संचालित होता था, जहां बरसात के मौसम में छप्पर से पानी टपकता था। झोपड़ी के भीतर कीचड़ भर जाने से न केवल ग्राहकों को भारी असुविधा होती थी, बल्कि सीमित संसाधनों के कारण व्यवसाय का विस्तार भी संभव…

Read More

35 लाख 60 हजार मानव दिवस रोजगार का सृजन करते हुए 78 करोड़ 81 लाख रुपए का हुआ मजदूरी भुगतान खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ग्रामीणों को बड़ी मात्रा में रोजगार मिलने से ग्रामीण बहुत उत्साहित है। विकासखंड कवर्धा, बोडला, सहसपुर लोहारा एवं पंडरिया के लगभग सभी ग्राम पंचायतो में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से बड़ी मात्रा में निर्माण कार्य प्रारंभ किए गए हैं जिसमें ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिलने से उत्साहित है। विगत कई दिनों से औसतन 32000 से अधिक ग्रामीणों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध…

Read More