Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुकमा का गोगुंडा: बंदूक की गूंज से ‘विकास की किलकारी’ तक का ऐतिहासिक सफर
- ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम: रत्नावली कौशल
- निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- भीषण गर्मी का तांडव: कांकेर में 40°C के पार पहुंचा पारा, प्यास बुझाने जंगलों से बस्तियों की ओर पलायन कर रहे वन्यजीव
- भानुप्रतापपुर में माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी
- कांकेर-नारायणपुर सरहद पर बड़ा आईईडी विस्फोट; DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल
- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
Author: Khabar World
राज्यसभा चुनाव: भूपेश बघेल ने खुद को दौड़ से किया अलग, भाजपा-कांग्रेस में नामों को लेकर तेज हुआ मंथन
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सियासी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि वे राज्यसभा जाने की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे वर्तमान में विधायक और पार्टी के महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा उम्मीदवार का अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगा। राज्यसभा की दो सीटें — केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम के रिक्त पद — पर होने वाला चयन राज्य के आगामी राजनीतिक…
KWNS- कुलतूली l पश्चिम बंगाल के कुलतूली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129 अंतर्गत एक ग्राम में कुलतूली मंडल-1 के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से खाद्य मंत्री दयालदास बघेल उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक शामिल हुए। बैठक के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने पार्टी की रीति-नीति, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता होते हैं और उन्हीं के प्रयासों से पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर lराजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित तूता इलाके में प्रस्तावित फिल्म सिटी निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। करीब 1500 पेड़ों की कटाई के फैसले के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को अनोखा और आक्रामक प्रदर्शन किया। पर्यावरण संरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता निर्माण स्थल पर खोदे गए गड्ढों में उतर गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 1500 पेड़ों की कटाई का विरोध कांग्रेस का कहना है कि नवा रायपुर को एक “ग्रीन सिटी” के रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में एक साथ 1500 परिपक्व…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा जोरदार तरीके से सदन में उठा। राजधानी रायपुर समेत पूरे राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। भाजपा विधायकों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा, जबकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए लगातार कार्रवाई का दावा किया। भाजपा का आरोप: युवा नशे की गिरफ्त में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में कहा कि प्रदेश…
*’कांग्रेस का प्रलाप केवल हताशा और राजनीतिक दीवालिएपन का प्रतीक, विकास विरोधी चरित्र एक बार फिर हुआ उजागर’* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा मंगलवार को प्रस्तुत बजट पर कांग्रेस की नकारात्मक प्रतिक्रिया को राजनीतिक दीवालियापन बताया है। श्री कश्यप ने कहा कि जिस कांग्रेस ने पाँच साल तक छत्तीसगढ़ को केवल लूट और भ्रष्टाचार का केंद्र बनाए रखा, उन्हें आज विकास का यह बजट समझ नहीं आ रहा है। दरअसल, प्रदेश की भाजपा सरकार का बजट समाज के सभी…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही का मामला गूंजा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां काम अधूरे हैं और वहां के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इसके लिए ठेकेदार को भुगतान नहीं होने को कारण बताया गया। विभागीय मंत्री ने इसकी जांच कराकर जल्द ही ऐसे स्थानों में इस योजना के तहत पानी पहुंचाने का भरोसा सदन को दिलाया। प्रश्नकाल के दौरान आज विपक्ष के सदस्य संगीता सिन्हा ने बालोद विधानसभा में 2 फरवरी 2026 की स्थिति में जल जीवन मिशन की…
KWNS – महासमुंद l महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा के अंगुल से महाराष्ट्र के अकोला तक जा रहे पूरे गांजा सप्लाई चेन को तोड़ते हुए 137 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये है। इसमें कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से चार ओडिशा और चार महाराष्ट्र के निवासी है l खास बात यह है कि इसमें एक महिला आरोपी भी शामिल है – निलोफर शफी, उम्र 40 वर्ष, पति मो. शफी, निवासी फिरदोस कॉलोनी, मोतीवाल, थाना अकोटफेल, जिला अकोला,…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को प्रश्नकाल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार पर गलत जानकारी देकर सदन और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने पूरे मामले की जांच (परीक्षण) कर आगे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जवाब में बदलाव पर उठे सवाल प्रश्नकाल के दौरान महंत ने कहा कि एसटीपी परियोजनाओं को लेकर सरकार द्वारा बार-बार संशोधित जवाब दिए जा…
KWNS – रायपुर l राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व चिरायु योजना में शून्य से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, कटेफटे होट, टेढेमेढे हाथ-पैर समेत 44 की गंभीर बीमारियों के इलाज का पूरा खर्च शासन द्वारा उठाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग का चिरायु दल बच्चों की स्क्रीनिंग कर शासन को रिपोर्ट भेजता हैं, जिसके आधार पर बच्चों के इलाज के लिए फंड जारी होता है। ऐसे पात्र बच्चे जिनका इलाज निःशुल्क किया जाना है l बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लॉक के ग्राम जामगुड़ा (धनपुर) में रहने वाले महेश भारती के घर जब बेटी रंजना…
KWNS -प्रिया पाठक ,रायपुर l उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज भाठागांव, रायपुर में यूको बैंक की 63वीं शाखा का शुभारंभ किया। भाठागांव में शिंदेश्वरी देवी मंदिर के समीप स्थित इस शाखा के उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार राज्य की आर्थिक सशक्तता और वित्तीय समावेशन को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई शाखा से भाठागांव एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं को सहज एवं सुलभ बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यूको बैंक द्वारा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।…

