Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- जमीन पर बैठकर ‘बोरे-बासी’ का स्वाद और मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री साय का कबीरधाम दौरा
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन- प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- बस्तर संभाग के सभी जिलाें यलो अलर्ट जारी
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा ने बंदूक की नोक पर चुराया जनादेश”
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के वाहिनी मुख्यालय चिखलपुट्टी में सीआरपीएफ दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि 188वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सीआरपीएफ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएच-30 स्थित शहीद स्मारक पर कमांडेंट भवेश चौधरी द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर, पिछले एक वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कंपनियों और कार्मिकों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कमांडेंट भवेश चौधरी ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास और देश की एकता एवं सुरक्षा में बल के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्हाेने बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो रहा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपना पक्का मकान नहीं बना पा रहे थे। जनपद पंचायत बेमेतरा के ग्राम पंचायत झाल की हितग्राही निर्मला बाई की सफलता कहानी भी इसी परिवर्तन की सशक्त मिसाल है, जिसने सरकारी योजना के सहयोग से अपना खुद का सुरक्षित और सम्मानजनक आवास प्राप्त किया। निर्मला बाई पहले अपने परिवार के साथ एक कच्चे, जर्जर और असुरक्षित मकान में जीवन यापन…
कुलपति डॉ. चंदेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उज्बेकिस्तान के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशी उज्बेकिस्तान के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी आगामी शैक्षणिक वर्ष से कृषि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा तथा अनुसंधान हेतु छत्तीसगढ़ आएंगे और छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी अध्ययन एवं अनुसंधान हेतु उज्बेकिस्तान जाएंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा उज्बेकिस्तान के पांच विश्वविद्यालयों के मध्य कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आपसी सहयोग हेतु समझौते किये गए हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के नेतृत्व वाले प्रतिनिधि मंडल के विगत दिनों उज्बेकिस्तान प्रवास के दौरान ताशकंद स्टेट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के पारित होने को प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह कानून आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए एक निर्णायक कदम है। उन्होंने प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लंबे समय से अशिक्षा, गरीबी और अज्ञानता का लाभ उठाकर प्रलोभन, दबाव और भय के माध्यम से धर्मांतरण की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे सामाजिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के रिक्त 200 पदों की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती के माध्यम से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर (व्यापम) द्वारा 27 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त भर्ती परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम व्यापम की वेबसाइट पर 19 सितम्बर 2025 को प्रदर्शित किया गया। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग को उपलब्ध कराये गये परीक्षा परिणाम की प्राप्तांक सूची एवं परीक्षा से संबंधित अन्य अभिलेखों के आधार पर विज्ञापन में उल्लेखित वर्गवार, प्रवर्गवार रिक्तियों की संख्या के लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को मेरिट क्रम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को निरंतर उनके सपनों का आशियाना मिल रहा है। इसी कड़ी में कोरिया जिले में मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगे ग्राम पंचायत आमापारा में रहने वाले प्राण साय भी उन्ही हितग्राहियों की सूची में शामिल हैं, जिनके परिवार के सपनों का पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बनकर तैयार हो गया है। अब पूरा परिवार प्रधानमंत्री आवास की पक्की छत के नीचे सुकून से जीवन व्यतीत कर रहा है। ग्राम पंचायत आमापारा के निवासी प्राण साय, पिता शिवप्रसाद, एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उनका परिवार कुल…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब लोगों को सरकारी उचित मूल्य की दुकानों पर घंटों लाइन में खड़े होने से राहत मिलेगी। राजधानी रायपुर में प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ लगाने की तैयारी है, जिसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत शास्त्री मार्केट में स्थापित किया जाएगा। अन्य राज्यों में सफल रहा मॉडल इससे पहले बिहार, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान में ग्रेन एटीएम का सफल संचालन हो चुका है। वहां इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी है और उपभोक्ताओं को तेज व सुगम सेवा मिली है। कैसे…
जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ी करेंगे भागीदारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी सात खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। आयोजन के दौरान पुरूष एवं महिला वर्गों में राजधानी रायपुर में पांच खेलों तथा बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर और सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में एक-एक खेल होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के कुल 164 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 86 पुरूष और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। चैत नव वर्ष 2026 के उपरांत होली पर्व के अवसर पर मंगलवार 17 मार्च को खर्रीपारा स्थित सर्व श्रीवास समाज भवन में होली मिलन (तेरस) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सहभागिता निभाई। होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सामंजस्य को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ा, मांदर और पारंपरिक फाग गीत-संगीत की मधुर धुनों पर उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम ने सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर मिसाल पेश की। समारोह में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर…
परिजनों से भेंट कर बंधाया ढांढस, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति योगदान को किया नमन खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुरनगर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन के निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन का जीवन समाज सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और…

