खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के वाहिनी मुख्यालय चिखलपुट्टी में सीआरपीएफ दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि 188वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सीआरपीएफ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएच-30 स्थित शहीद स्मारक पर कमांडेंट भवेश चौधरी द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर, पिछले एक वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कंपनियों और कार्मिकों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कमांडेंट भवेश चौधरी ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास और देश की एकता एवं सुरक्षा में बल के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्हाेने बताया कि यह दिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि 19 मार्च 1950 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने बल को ध्वज और निशान प्रदान किया था। उन्होंने बताया कि 188वीं वाहिनी ने अपने कार्यक्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए राज्य को नक्सल मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कमांडेंट ने यह भी कहा कि जवानों की सतर्कता और समर्पण के कारण वाहिनी को अब तक किसी भी ऑपरेशनल ड्यूटी में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


