Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। वन विभाग में लापरवाही और कथित मिलीभगत के एक गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई की है। दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में लकड़ियों के अवैध परिवहन मामले में कार्रवाई नहीं करने पर वन रक्षक हिमांशु यादव को निलंबित कर दिया है। डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, यह मामला दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के धोबनी गांव का है, जहां अवैध लकड़ी परिवहन को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक मेटाडोर को पकड़ा था, जिसमें अवैध रूप से लकड़ियां भरी हुई थीं। वन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में माओवादियों का नेटवर्क अब सिमटकर अंतिम दौर में पहुंचता दिख रहा है। लेकिन इसी बीच कुछ गिने-चुने माओवादी अब भी हथियार डालने को तैयार नहीं हैं और सुरक्षा बलों को सीधी चुनौती दे रहे हैं। माओवादी कमांडर पापाराव के जगदलपुर में और PLGA इंचार्ज सोढ़ी केसा के तेलंगाना में आत्मसमर्पण के बाद बस्तर में सक्रिय माओवादियों की संख्या तेजी से घटी है। इसके बावजूद अब भी कुछ कट्टर कैडर अंडरग्राउंड रहकर गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। मुख्यधारा में लौटने का आखिरी मौका : बस्तर IG स्थिति को देखते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक सुबह लगभग 11 बजे से शुरू होगी। बैठक के बाद सीएम साय बीजेपी प्रदेश कार्यालय जाएंगे। लगभग दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय में समाज सुधारक ज्योतिबा फूले की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।
श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी द्वारा कही जा रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीमद्भागवत का मूल संदेश यही है कि कर्म ही सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि हमें सच्चाई और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहकर मानव जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री साय ने श्रीराम मंदिर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन, दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। घटना 08 अप्रैल 2026 की है, जब प्रार्थिया सिमरन मिस्त्री अपने दोस्त गोविंद रोचलानी के साथ कटोरा तालाब जा रही थीं। इसी दौरान श्याम नगर इंदिरा चौक के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने गलत तरीके से वाहन चलाते हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18.69 लाख रुपये मूल्य की हेरोईन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पंजाब से नशे का सामान लाकर छत्तीसगढ़ में बेचने की तैयारी में थे और किराए के मकान में रहकर अवैध कारोबार चला रहे थे। पुलिस को 10 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई क्षेत्र में कुछ लोग हेरोईन बेचने में संलिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन और पट्टी के माध्यम से संचालित सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गुढ़ियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 9,05,238 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और पेन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को 10 अप्रैल 2026 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा स्थित ओवरब्रिज के नीचे…
कॉमन्स संवाद सम्मेलन में विशेषज्ञों ने सामुदायिक शासन पर दिया जोर छत्तीसगढ़ कॉमन्स क्विनिंग’ के समापन समारोह में शामिल हुए मंत्री नेताम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि देश के लगभग सभी राज्यों में जनजातीय समुदाय के लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार देश में 10 करोड़ से अधिक जनजातीय समुदाय हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीयों का जल, जंगल, जमीन, नदी-नालों और पहाड़ों में अटूट आस्था है। जनजातीय समुदाय पेड़ पौधों, नदी-नालों में देवी-देवताओं का वास मानते हैं और इन्ही संस्कृति और परंपराओं के कारण वनवासी समुदाय प्रकृति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। रायपुर में संगीत कला अकादमी रायपुर द्वारा आयोजित “नटरंग नृत्य कला प्रतियोगिता” में मुंगेली की प्रतिभाशाली नृत्यांगना अनिका पाठक (माही) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से न केवल नगर बल्कि पूरे जिले एवं पाठक परिवार का नाम गौरवान्वित हुआ है। गौरतलब है कि माही ने इससे पूर्व भी गत वर्ष रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। लगातार मिल रही सफलताएं उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाती हैं। अनिका पाठक माही, पंडित सतीश पाठक की सुपुत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील…
ऑटो रिक्शा और किराना व्यवसाय से सूरजपति बनीं आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से प्रदेशभर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम तारागी की निवासी श्रीमती सूरजपति की कहानी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली सूरजपति आज वर्षिक लगभग 1.80 लाख रुपये की…

