खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। वन विभाग में लापरवाही और कथित मिलीभगत के एक गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई की है। दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में लकड़ियों के अवैध परिवहन मामले में कार्रवाई नहीं करने पर वन रक्षक हिमांशु यादव को निलंबित कर दिया है। डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल, यह मामला दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के धोबनी गांव का है, जहां अवैध लकड़ी परिवहन को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक मेटाडोर को पकड़ा था, जिसमें अवैध रूप से लकड़ियां भरी हुई थीं। वन रक्षक हिमांशु यादव मौके पर पहुंचे लेकिन आरोप है कि उन्होंने वाहन को छोड़ दिया और कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताया था।
शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में वन रक्षक हिमांशु यादव की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय परिक्षेत्र लोहारा में निर्धारित किया गया है। इस दौरान जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


