खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। रायपुर में संगीत कला अकादमी रायपुर द्वारा आयोजित “नटरंग नृत्य कला प्रतियोगिता” में मुंगेली की प्रतिभाशाली नृत्यांगना अनिका पाठक (माही) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से न केवल नगर बल्कि पूरे जिले एवं पाठक परिवार का नाम गौरवान्वित हुआ है।
गौरतलब है कि माही ने इससे पूर्व भी गत वर्ष रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। लगातार मिल रही सफलताएं उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाती हैं।
अनिका पाठक माही, पंडित सतीश पाठक की सुपुत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील पाठक की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


