Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज

    August 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ

    August 23, 2026

    कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
    • कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » दुर्ग पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ₹18.69 लाख की हेरोइन के साथ पंजाब के 4 तस्कर गिरफ्तार
    दुर्ग

    दुर्ग पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ₹18.69 लाख की हेरोइन के साथ पंजाब के 4 तस्कर गिरफ्तार

    Khabar WorldBy Khabar WorldApril 10, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18.69 लाख रुपये मूल्य की हेरोईन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पंजाब से नशे का सामान लाकर छत्तीसगढ़ में बेचने की तैयारी में थे और किराए के मकान में रहकर अवैध कारोबार चला रहे थे। पुलिस को 10 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई क्षेत्र में कुछ लोग हेरोईन बेचने में संलिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
    इसके बाद थाना जामुल पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से संदिग्ध मकान पर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान के अंदर मौजूद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 91.9 ग्राम हेरोईन और नगदी रकम बरामद की गई। बरामद हेरोईन की कीमत करीब 18.69 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह हेरोईन पंजाब के अमृतसर से लाकर भिलाई में बेचने की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि सभी आरोपी भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रह रहे थे और यहीं से नशे का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी हुई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    गिरफ्तार आरोपियों में राजविंदर कौर (19 वर्ष), राजवीर सिंह (32 वर्ष), कुलदीप सिंह (39 वर्ष) और लवप्रीत सिंह (22 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी पंजाब के अमृतसर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) और 27 (क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
    इस कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस और एसीसीयू टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने यह भी कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बातचीत बंद करने से नाराज युवक का खौफनाक कदम: कांवड़ यात्रा के दौरान महिला पर फेंका एसिड, दो बच्चे भी झुलसे; आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    बेमेतरा में भव्य रोजगार मेले का आयोजन: युवाओं के लिए 500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती का सुनहरा अवसर

    August 18, 2026

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में 17 से 23 अगस्त तक चलेगा ’’बने खावो- बने रहिबो 2.0’’ विशेष अभियान

    August 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज

    By Khabar WorldAugust 24, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मानसून एक बार फिर…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ

    August 23, 2026

    कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 23, 2026

    मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज

    August 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ

    August 23, 2026

    कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 23, 2026

    मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.