Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में प्रधान अध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्हाेने इस घटना को “सामान्य आत्महत्या नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या” बताया है। विधायक ने आरोप लगाया कि ग्राम चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ रहे, स्व. राजू पुजारी को ठेकेदारों, इंजीनियरों और संबंधित कर्मचारियों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना और दबाव का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। विक्रम मंडावी के अनुसार स्कूल भवन का निर्माण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में क्रिकेट प्रशिक्षण से लौट रहे खिलाड़ी को बस में अचानक उल्टी होने पर कंडक्टर ने न सिर्फ बस साफ करवाया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद खिलाड़ी के परिजनों ने चारामा थाना में मामला दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चारामा थाना प्रभारी सुरेश राठौर ने बताया कि तीन स्कूली बच्चे क्रिकेट प्रशिक्षण लेने के लिए कांकेर गए हुए थे। वहां से लौटते समय वे मनीष ट्रेवल्स की बस से चारामा आ रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के मरकाबेडा गांव में आयोजित एक मृत्यु भोज के दौरान गोवंश की हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार द्वारा आयोजित सामूहिक भोज में कथित रूप से गोवंश का मांस परोसने की तैयारी की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही गौ-रक्षा दल ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्थल से गाै-मांस, सींग सहित गोवंश के अवशेष बरामद किए गए, जिससे मामले की पुष्टि हुई। प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपित रामलाल वड्डे ने बताया…
ठंडी फुहारों से यात्रियों को मिली बड़ी राहत खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यात्रियों को राहत देने के लिए सराहनीय पहल की है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अत्याधुनिक मिस्टिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है। इस सिस्टम के जरिए प्लेटफॉर्म पर बारीक और ठंडी पानी की फुहारें छोड़ी जा रही हैं,…
प्रधान अध्यापक की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच जारी, विभाग दे रहा पूरा सहयोग खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिले में प्रधान अध्यापक की आत्महत्या से जुड़ी हालिया मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा बीजापुर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि अधूरे निर्माण कार्य के भुगतान के दबाव जैसी खबरें तथ्यहीन एवं भ्रामक हैं। जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा बीजापुर द्वारा जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विभाग निष्पक्ष रूप से पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पालनार अंतर्गत प्राथमिक शाला…
राशन से लेकर महिला सुरक्षा तक, हर समस्या का समाधान खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने प्रदेश के संवेदनशील एवं जननायक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’ प्रारंभ करने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह हेल्पलाइन ‘सुशासन तिहार’ की भावना को साकार करने वाली क्रांतिकारी पहल है। मुख्यमंत्री जी ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा की सरकार केवल घोषणाओं की नहीं, बल्कि धरातल पर परिणाम देने वाली सरकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रशासनिक कसावट के लिहाज से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने थोक में सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का थोक में तबादला किया गया है। आदेश से 4 सहायक उप निरीक्षक, 13 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षक प्रभावित हुए हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। CM साय ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने आगे कहा, भारतीय क्रिकेट के गौरव और महान बल्लेबाज़, भारत रत्न से सम्मानित श्री सचिन तेंदुलकर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका बस्तर जैसे क्षेत्रों में खेल और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का दृष्टिकोण, देश में खेल संस्कृति को सशक्त करने और युवाओं को नए अवसर देने की दिशा में एक सार्थक पहल है।प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा. सर्वमंगलवा नगर की बरमपुर बस्ती के तालाब में एक युवक की शुक्रवार सुबह तैरती हुई लाश मिली है।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है। वह कुसमुंडा का खदान के निजी कंपनी में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कुसमुंबडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है। स्थनीयों की सूचना पर पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों पर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवक के साथ नशे की हालत में दोनों इंटर्न डॉक्टरों ने मारपीट की और उसके पास से चांदी की चेन व नकदी लूट ली। जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुदर्शन पांडे शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज के पास मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे देवेन्द्र चौरसिया और अनिल मीणा…

