Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना धनोरा में पीड़िता द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता का उच्च माध्यमिक शाला के शिक्षक हिमांशु मेश्राम द्वारा धनोरा फोन के माध्यम से मिलने बुलाया और मैं तुमसे प्यार करता हूं, तुमसे ही शादी करूंगा कहकर शादी का प्रलोभन देकर आरोपी हिमांशु मेश्राम के द्वारा उसके किराये के मकान धनोरा में ले जाकर पीड़िता के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। शादी करने से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध दर्ज कराने पर अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धनोरा भुनेश्वर नाग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई महावाणिज्यदूत (Consul General), श्री बर्नार्ड लिंच ने रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के समग्र विकास, निवेश संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत पर व्यापक एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं, प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग तथा राज्य को एक उभरते औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने के विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सांसद श्री अग्रवाल ने सरकार द्वारा संचालित विकास और जनहित की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी कर कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है। यह बदलाव दो थाना प्रभारियों के रायपुर ट्रांसफर के बाद किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, लखेश केंवट को कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रमोद सिंह को सुहेला थाना प्रभारी बनाया गया है। धीरेन्द्र नाथ दुबे को सिमगा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवीण मिंज को कसडोल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वन मंत्री ने जिले को दी 17.59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात नालंदा परिसर से युवाओं को मिलेगा आधुनिक अध्ययन का सशक्त मंच खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर सहित पूरे प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान नारायणपुर को 17 करोड़ 59 लाख…
सरकार को है किसानों के हितों की चिंता: कृषि मंत्री रामविचार नेताम उर्वरक की नहीं होगी कमी, जैविक खेती के लिए किसानों को रहे हैं प्रोत्साहित अधिकारियों को नवाचार और फसल परिवर्तन पर जोर देने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई तय है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खाद की जमाखोरी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गड़बड़ी पाए जाने पर सीधे जेल भी भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया संकट के कारण…
5,000 से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा । वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा शहर के सुभाष चौक स्थित पुष्पलता उद्यान के समीप छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित 1×5 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी उपकेंद्र (सीडीईएफ कॉलोनी) का फीता काटकर लोकार्पण किया। लगभग 1.90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वपूर्ण विद्युत अधोसंरचना परियोजना को उन्होंने क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। कोरबा शहर में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मंत्री देवांगन द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों…
मेगा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब स्वास्थ्य शिविर में 6,500 से अधिक लोगों ने लाभ लिया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मेगा हेल्थ कैंप एक प्रमुख निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है, जहाँ नामी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर कैंसर, हृदय रोग, स्त्री रोग, और नेत्र रोग जैसी बीमारियों का मुफ्त इलाज, जांच और दवाइयां प्रदान करते हैं। इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सा, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण और आधुनिक जांचकी सुविधाएं भी मिलती हैं। लाल आतंक की समाप्ति के इस दौर में जब क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना है, तब प्रशासन की पहुँच अंतिम छोर के व्यक्ति तक आसान हुई है। जिला प्रशासन…
“मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान बना जनभागीदारी का मॉडल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक एवं प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व ही विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं का निराकरण कर योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया – आय के जरिया” पहल ने जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव एवं उपभाक्ता जागरूकता” सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चावल का वितरण किया गया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को बताया कि राज्य शासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार खाद्यान्न से वंचित न रहे। जिला खाद्य अधिकारी पंकज सेतपाल ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली…
किसान बसदेव राजपूत ने कमाए 01 लाख 90 हजार रूपए से अधिक खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम खुटेरा के किसान बसदेव राजपूत ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए एक मिसाल कायम की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती कर यह सिद्ध किया है कि नई तकनीक और सही मार्गदर्शन से कृषि को लाभकारी बनाया जा सकता है। किसान राजपूत के पास कुल 1.70 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें से उन्होंने लगभग 01 एकड़ क्षेत्र में उद्यानिकी फसल के रूप में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती की।…

