Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ
- पोंजेर नाला के पास सड़क हादसा, CRPF जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल
- सुशासन तिहार: सरोधी की महिलाओं ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल, CM साय को सौंपे ‘गांव के रत्न’
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन: विधायक संगीता सिन्हा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष
- मादा नीलगाय का कुल्हाड़ी से शिकार, मांस पकाने की तैयारी के बीच वन विभाग का छापा; 2 गिरफ्तार, 4 फरार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।सम्भागीय भतरा समाज कल्याण समिति दाबगुड़ा के तत्वाधान में आज शनिवार काे बस्तर जिले के बकावंड में पुरातनकालीन सामाजिक न्याय के प्रतीक और समाज की कुरीतियों को जड़ से मिटाने वाले आराध्य ‘बिठाल समरथ देव’ की विधि विधान से स्थापना किया गया। इस समारोह में बस्तर के सांसद महेश कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए l कार्यक्रम के दौरान भतरा समाज की विशिष्ट पहचान और उनके प्राचीन इतिहास पर विस्तृत चर्चा की गई। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बस्तर संभाग के कोने-कोने से पारंपरिक वेशभूषा धारण कर हजारों की संख्या में भतरा समाज के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत सरकार द्वारा 1 मई से प्रारंभ किए गए जनगणना कार्य के तहत नगर निगम क्षेत्र में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महापौर संजय पांडेय स्वयं मैदानी स्तर पर उतरकर जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लेने इंदिरा वार्ड पहुंचे। उन्होंने डोर-टू-डोर पहुंचकर न केवल सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया, बल्कि गणनाकारों (प्रगणकों) और सुपरवाइजरों से भी विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान महापौर ने देखा कि किस प्रकार टीमों द्वारा घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्होंने सर्वेक्षण प्रक्रिया की गुणवत्ता, सटीकता एवं पारदर्शिता पर विशेष ध्यान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के पीडिया क्षेत्र के गोटपल्ली गांव के घने जंगल क्षेत्र में सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की बी कंपनी द्वारा आज शनिवार काे चलाये गये नक्सल विरोधी सघन तलाशी अभियान में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया है । अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। बरामद डंप में आईईडी बनाने की वस्तुएं जैसे कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर इसी प्रकार के 19 वस्तुएं, इनके अलावा बीजीएल के राउंड, गोलियों के खाली खोके, वायरलेस सेट, नक्सली साहित्य तथा अन्य टूल्स जैसे पेचकस, प्लास, ड्रिलिंग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में भारत की जनगणना 2027श् के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का फील्ड कार्य आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गया है। 01 मई से शुरू हुआ यह महाभियान 30 मई 2026 तक चलेगा। इस कार्य के लिए राज्य भर में 51 हजार 300 प्रगणक और 9 हजार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो घर-घर जाकर डेटा एकत्रित कर रहे हैं। पहली बार डिजिटल मोड में जनगणना इस बार की जनगणना ऐतिहासिक है क्योंकि यह पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है। प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए मकानों की स्थिति,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद में एलपीजी गैस की कालाबाज़ारी का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 6 गैस कैप्सूल वाहनों से करीब 90 मीट्रिक टन गैस की हेराफेरी कर लगभग 1.5 करोड़ रुपये का घोटाला अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा खेल मार्च के आखिरी सप्ताह से 6 अप्रैल 2026 के बीच सुनियोजित तरीके से किया गया, जिसमें ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स अभनपुर (उरला) के मालिक संतोष ठाकुर, डायरेक्टर सार्थक ठाकुर और प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव पर मिलीभगत के आरोप लगे हैं। आरोप है कि कैप्सूल वाहनों में भरी गैस को धीरे-धीरे निकालकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार को लेकर राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने एम्स के दंत रोग चिकित्सा विभाग को अपने स्वेच्छानुदान से 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की थी, जिसके माध्यम से इन बच्चों के दंत रोगों का उपचार किया जा रहा है। आज राज्यपाल ने एम्स पहुंचकर दंत रोग चिकित्सा विभाग का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपचार के लिए आए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए उन्होंने…
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में दिख रहा सकारात्मक बदलाव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विशेष पिछड़ी जनजातीय (PVTG) समुदायों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना का जशपुर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे सुदूर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत पहाड़ी कोरवा सहित अन्य विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को साकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इस योजना को जिले में सुनियोजित तरीके से लागू किया गया है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में आयोजित सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के ग्राम सखौली निवासी शिव कुमार दुबे के लिए यह शिविर खुशियों की नई किरण लेकर आया, जहां उनकी वृद्धावस्था पेंशन का आवेदन त्वरित स्वीकृत कर उन्हें लाभान्वित किया गया। जीविकोपार्जन में मिलेगी सहूलियत पेंशन स्वीकृति पत्र प्राप्त होने पर दुबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र में आर्थिक आत्मनिर्भरता चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन अब नियमित पेंशन से उनका जीवनयापन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुशासन तिहार के आयोजन की तैयारियों के लिए बस्तर जिला प्रशासन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बालोद, बस्तर, दुर्ग तथा मानपुर-मोहला जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ से विस्तृत चर्चा की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सुशासन तिहार की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे शहरवासियों को शनिवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हुई इस वर्षा से पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरा शहर खुशनुमा माहौल में सराबोर हो गया है। शनिवार सुबह से ही शहर में तेज धूप और नमी के कारण उमस का स्तर काफी अधिक था। दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद अचानक आसमान में काले…

