Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त अभियान में 110 संदिग्ध मरीज मिले
- धान खरीदी केंद्र धरदेई में 66 लाख का गबन, केंद्र प्रभारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- खेलते समय छत से गिरने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, शोक में डूबा परिवार
- मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को
- बेवफाई की पराकाष्ठा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दे दी जान
- छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: कल दोपहर 2:30 बजे थम जाएगा लाखों परीक्षार्थियों का इंतज़ार
- अम्बागढ़ चौकी में रेगाकठेरा जलाशय का होगा कायाकल्प: शासन ने दी ₹2.07 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
Author: Khabar World
*बस्तर की बिहान दीदियां घोलेंगी होली में कुदरती रंग* KWNS – रायपुर l राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हर्बल गुलाल बनाने के लिए सब्जियों के प्राकृतिक रंगों से रंगकर और उसमें गुलाब गेंदा, पलाश के फूलों की पंखुड़ियों, गुलाब जल, इत्र आदि मिलाकर हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। पलाश के फूलों से केसरिया गुलाल, पालक भाजी से हरे रंग का गुलाल तथा लाल भाजी से लाल रंग का गुलाल तैयार किया जा रहा है। इस गुलाल में रासायनिक पदार्थों का उपयोग नहीं होने से यह गुलाल त्वचा, आंख, बाल आदि के लिये हानिकारक नहीं है। मानव अनुकूल होने…
धमतरी में सहजन क्रांति की शुरुआत, 100 किसानों को मिलेगा उन्नत प्रशिक्षण KWNS -धमतरी। जिले के किसानों की आय वृद्धि एवं पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा “मोरिंगा (सहजन) की खेती, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि” विषयक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में संचालित होगी, जो इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध है। परियोजना का नेतृत्व सहायक प्राध्यापक डॉ. पीयूष प्रधान (प्रधान अन्वेषक) द्वारा किया जाएगा। एक वर्ष की…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री जिलों तक भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर के जेएन पांडेय स्कूल परिसर से विभिन्न जिलों और परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र सहित अन्य संवेदनशील सामग्री रवाना की गई। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण और गोपनीय मानी जाती है। हालांकि इस बार सामग्री के परिवहन के तरीके को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ शिक्षक और कर्मचारी परीक्षा सामग्री को बसों तथा यहां तक कि दोपहिया वाहनों…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने का प्रयास किया। अचानक पहुंचे 30 से 40 अभ्यर्थियों के कारण मंत्री आवास के बाहर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले एक महीने से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में वे बिना पूर्व सूचना के मंत्री निवास पहुंच गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस बल…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब नीति को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। होली के दिन शराब दुकानों को खुला रखने के फैसले पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है, जबकि सरकार और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि होली देश का एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील त्योहार है, जब अक्सर आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में शराब दुकानें खुली रखने का निर्णय सामाजिक माहौल को बिगाड़…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान 16 मार्च (सोमवार) को होगा, जबकि नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगी। इन सीटों पर चुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार एक सीट भारतीय जनता पार्टी और एक सीट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते में जाएगी। कांग्रेस खेमे में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात…
*छत्तीसगढ़ राज्य व संभाग स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित* KWNS – रायपुर, 18 फरवरी 2026/भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 की जनगणना स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना प्रशासन की विश्वसनीयता…
*पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना और गुरु घासीदास बाबा का पुण्य स्मरण कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का शुभारंभ किया। उन्होंने धार्मिक विधि-विधान के साथ पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर पावन गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना कर गुरु घासीदास बाबा का पुण्य स्मरण किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की l मुख्यमंत्री श्री साय ने पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं…
*18 फरवरी 2026 से प्रभावी होंगी नवीन दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के संबंध में राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को आवश्यकतानुसार पुनरीक्षण प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करते हुए केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 11 जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरों को अनुमोदन प्रदान किया गया है। राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप राजनांदगांव, बस्तर, कबीरधाम, जशपुर, मुंगेली, कांकेर, कोण्डागांव, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर में निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरि जी महाराज के साथ विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव,महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

