खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। शादी के बंधन में 7 जन्मों तक साथ रहने का वादा किया जाता है, लेकिन कई बार यह एक दिखावा साबित होता है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पति ने रिश्ते में मिली बेवफाई के गम में आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी परमानंद यादव की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। परमांनद पिछले तीन दिनों से पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था। वह वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद परमानंद अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा और उसके घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे सुरक्षित उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में अर्जुन्दा थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक परमानंद यादव की पत्नी घर से भागकर चौरेल आ गई थी, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। दोनों पक्षों के बयान अभी बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending
- खेलते समय छत से गिरने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, शोक में डूबा परिवार
- मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को
- बेवफाई की पराकाष्ठा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दे दी जान
- छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: कल दोपहर 2:30 बजे थम जाएगा लाखों परीक्षार्थियों का इंतज़ार
- अम्बागढ़ चौकी में रेगाकठेरा जलाशय का होगा कायाकल्प: शासन ने दी ₹2.07 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ


