Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
Author: Khabar World
KWNS – दुर्ग। राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के खातों में फर्जी मृत्यु का दावा कर करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस फर्जीवाड़ा में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। यह मामला पाटन थाना क्षेत्र का है। दअरसल, HDFC बैंक के बोकारो झारखंड के प्रबंधक ने दुर्ग के पाटन थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था की राष्ट्रीय पेंशन योजना से संबंधित खातों में फर्जी मृत्यु का दावा प्रस्तुत कर लगभग एक करोड़ 19 लाख रुपये की राशि फर्जी तरीके से…
KWNS – अंबिकापुर। मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर में संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। नोडल अधिकारी के अनुसार विभिन्न रिक्त पदों के लिए जारी प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची पर 23 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त कुल 7 आपत्तियों का निराकरण करने के बाद अंतिम रूप से पात्र अभ्यर्थियों की सूची तय कर दी गई है। जारी जानकारी के अनुसार चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के 1 पद के लिए 13 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं, जबकि अकाउंटेंट के 1 पद के लिए 6 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है। वहीं असीस्टेंट ग्रेड-3 के…
*गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने की ग्रामीण ने पहल* KWNS – रायपुर l ग्रामीण विकास और जल संरक्षण एक-दूसरे से गहरे जुड़े हुए हैं, जो सतत आजीविका, बेहतर स्वास्थ्य और कृषि उत्पादकता के लिए अनिवार्य हैं। वर्षा जल संचयन, तालाब गहरीकरण, और जल शक्ति अभियान जैसी पहल भू-जल स्तर में सुधार और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक हैं। शक्तिगत कूप के निर्माण ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। ग्रामीण विकास और जल संरक्षण की दिशा में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत चिड़ौला से एक सशक्त और प्रेरणादायी सफलता की कहानी सामने आई…
*बस्तर की बिहान दीदियां घोलेंगी होली में कुदरती रंग* KWNS – रायपुर l राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हर्बल गुलाल बनाने के लिए सब्जियों के प्राकृतिक रंगों से रंगकर और उसमें गुलाब गेंदा, पलाश के फूलों की पंखुड़ियों, गुलाब जल, इत्र आदि मिलाकर हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। पलाश के फूलों से केसरिया गुलाल, पालक भाजी से हरे रंग का गुलाल तथा लाल भाजी से लाल रंग का गुलाल तैयार किया जा रहा है। इस गुलाल में रासायनिक पदार्थों का उपयोग नहीं होने से यह गुलाल त्वचा, आंख, बाल आदि के लिये हानिकारक नहीं है। मानव अनुकूल होने…
धमतरी में सहजन क्रांति की शुरुआत, 100 किसानों को मिलेगा उन्नत प्रशिक्षण KWNS -धमतरी। जिले के किसानों की आय वृद्धि एवं पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा “मोरिंगा (सहजन) की खेती, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि” विषयक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में संचालित होगी, जो इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध है। परियोजना का नेतृत्व सहायक प्राध्यापक डॉ. पीयूष प्रधान (प्रधान अन्वेषक) द्वारा किया जाएगा। एक वर्ष की…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री जिलों तक भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर के जेएन पांडेय स्कूल परिसर से विभिन्न जिलों और परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र सहित अन्य संवेदनशील सामग्री रवाना की गई। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण और गोपनीय मानी जाती है। हालांकि इस बार सामग्री के परिवहन के तरीके को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ शिक्षक और कर्मचारी परीक्षा सामग्री को बसों तथा यहां तक कि दोपहिया वाहनों…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने का प्रयास किया। अचानक पहुंचे 30 से 40 अभ्यर्थियों के कारण मंत्री आवास के बाहर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले एक महीने से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में वे बिना पूर्व सूचना के मंत्री निवास पहुंच गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस बल…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब नीति को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। होली के दिन शराब दुकानों को खुला रखने के फैसले पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है, जबकि सरकार और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि होली देश का एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील त्योहार है, जब अक्सर आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में शराब दुकानें खुली रखने का निर्णय सामाजिक माहौल को बिगाड़…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान 16 मार्च (सोमवार) को होगा, जबकि नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगी। इन सीटों पर चुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार एक सीट भारतीय जनता पार्टी और एक सीट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते में जाएगी। कांग्रेस खेमे में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात…
*छत्तीसगढ़ राज्य व संभाग स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित* KWNS – रायपुर, 18 फरवरी 2026/भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 की जनगणना स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना प्रशासन की विश्वसनीयता…

