Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय
Author: Khabar World
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर मिर्जा एजाज की नियुक्ति के बाद मुस्लिम समाज में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति को समाज के लिए सम्मान और प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष मिर्जा एजाज के स्वागत के लिए समर्थकों और समाज के लोगों ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं की बारिश और मिठाइयाँ बांटकर लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर जुलूस जैसा माहौल बन गया और लोगों ने उन्हें कंधों पर उठाकर स्वागत किया। समाज के वरिष्ठ…
*महतारी सदन से गांव की महिलाएं होंगी संगठित और आत्मनिर्भर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा* KWNS- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा l ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और संगठित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम बम्हनी में 29.20 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भवन का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य डॉ वीरेन्द्र साहू, जिला लोधी समाज अध्यक्ष श्री संतोष कौशिक, श्री सुरेश सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।…
*स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट स्पर्धा: इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन बनी चैम्पियन* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन ने अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जब वे खेल के मैदान में उतरते हैं तो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश समाज तक…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। विष्णुदेव साय सरकार ने भाजपा नेता अंजय शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें वनौषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पढ़ें नियुक्ति आदेश
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े दो युवकों के अपहरण की घटना सामने आई है। यह मामला पश्चिम जोन का है, जो डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल के अधिकार क्षेत्र में आता है। कर्बला तालाब के पास आरोपियों ने कट्टे की नोक पर दोनों युवकों को अगवा कर लिया। घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने युवकों को पैसे लौटाने के बहाने बुलाया था। पहले से रची गई साजिश के तहत उन्हें घेरकर हथियार दिखाया गया और जबरन कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। दोनों…
*मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान के क्रियान्वयन की हुई गहन समीक्षा* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए और बैठक को संबोधित किया। इस दौरान बिलासपुर, दुर्ग और सूरजपुर जिले के कलेक्टरों ने अपने-अपने जिलों में अभियान के…
*छत्रपति शिवाजी चौक में स्थापित की गई भव्य प्रतिमा* KWNS – टेकेश्वर दुबे-कवर्धा l छत्रपति शिवाजी की 396 वें जन्म जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया। यह प्रतिमा कवर्धा शहर में छत्रपति शिवाजी चौक पर स्थापित की गई है। प्रतिमा के पार्श्व में किले की दीवार और आजू बाजू में तोपों की प्रतिकृति बनाई गई है। जो पूरे प्रतिमा को भव्यता प्रदान कर रही है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा यह कवर्धा के लिए ऐतिहासिक दिन है जब अदम्य वीरता और साहस के प्रतीक छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा उनके…
KWNS – रायपुर। उम्र 86 साल, चेहरे पर झुर्रियां, लेकिन आँखों में आत्मनिर्भरता की चमक। कबीरधाम जिले के ग्राम राजानवागांव की भक्तिन राय के लिए डिजिटल तकनीक अब केवल शब्द नहीं, बल्कि उनके बुढ़ापे की लाठी बन गई है। 30 साल पहले पति को खोने के बाद जिस पेंशन के लिए उन्हें बैंक के चक्कर काटने पड़ते थे, आज वही पैसा उनके गांव के डिजिटल सुविधा केंद्र में एक अंगूठे के निशान पर मिल जाता है। आज एक छोटा सा केंद्र भक्तिन राय जैसे हजारों ग्रामीणों के लिए डिजिटल वरदान साबित हो रहा है। भक्तिन राय के पति का देहांत…
KWNS – रायपुर। राज्य शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के विषय में जागरूक करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित जिला ऑडिटोरियम में गुरुवार को श्रमिक जन संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यकम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 1 करोड़ 4 लाख से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से श्रमिक एवं उनके परिवार के खाते में आतंरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा श्रमिकों और उनके परिवार को खुशहाल बनाने के लिए 31 से अधिक कार्यक्रम और…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। रमेन डेका ने गुरुवार को राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। राज्यपाल सुबह लगभग 10:30 बजे मंदिर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लगभग 25 मिनट तक विशेष पूजा संपन्न हुई। मंदिर समिति के अनुसार, इस दौरान 11 पुजारियों द्वारा संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कराई गई। कार्यक्रम के मद्देनज़र पुलिस और…

