KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। रमेन डेका ने गुरुवार को राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
राज्यपाल सुबह लगभग 10:30 बजे मंदिर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लगभग 25 मिनट तक विशेष पूजा संपन्न हुई। मंदिर समिति के अनुसार, इस दौरान 11 पुजारियों द्वारा संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कराई गई। कार्यक्रम के मद्देनज़र पुलिस और प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।


