Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के विकास नगर स्थित स्टेडियम ग्राउंड में 28 से 30 मार्च 2026 तक श्रीसदगुरु कबीर धनी धर्मदास साहेब त्रिदिवसीय संत समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कबीर पंथ समाज और आयोजक मंडलों ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को सत्संग, भजन-कीर्तन, प्रवचन और संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। आयोजन समिति के अनुसार, इसका उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और कबीर साहेब के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रमुख संतों का आगमन होगा, जिनके…

Read More

नदी में तटबंध निर्माण से सुरक्षित होंगे घर– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम कोडार में 250 मीटर तटबंध का होगा निर्माण खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। सकरी नदी में कटाव को रोकने और ग्रामीणों को बाढ़ से सुरक्षा देने के उद्देश्य से आज ग्राम कोडार में 4.08 करोड़ रुपए की लागत से 250 मीटर लंबे तटबंध निर्माण कार्य का भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना से ग्राम कोडार के नदी किनारे बसे मकान सुरक्षित होंगे, कटाव की समस्या पर नियंत्रण मिलेगा और ग्रामीणों को निस्तारी की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम रेगाखार पंचायत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। राज्य सरकार प्रदेश में किसानों के आय को बढ़ाने के लिए उद्यानिकी की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम करमापटपर (भदरसी) के किसान श्री प्रमोद चंद्राकर ने सीमित भूमि संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय बागवानी मिशन के सहयोग, नवाचार और आधुनिक तकनीक व अपनी मेहनत से उद्यानिकी खेती में सफलता प्राप्त की है। वे उद्यानिकी फसलों के जरिए आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ रहे है। किसान श्री चंद्राकर बताते है कि उनके पास कुल 0.41 हेक्टेयर भूमि है, जो पहले पारंपरिक रूप से धान की खेती के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई बड़ी कटौती को लेकर छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के करोड़ों आम नागरिकों को सीधी राहत देने वाला है, और इससे महंगाई के दबाव से जूझ रहे परिवारों को काफी सहारा मिलेगा। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पेट्रोल पर ₹10 की भारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आज सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग (58 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतिस्पर्धा में देशभर की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांग्सू (Anai Wangsu) ने बेहतरीन ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 169 किलोग्राम कुल वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 74 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 95 किलोग्राम उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। ओडिशा की मिना सांता (Mina…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। सरेआम नर्स पर चाकू से हमला होने से शहर में हड़कंप मच गया है। घायल अवस्था में युवती अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे। पूरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी से नर्स अस्पताल ड्यूटी जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने पीछे से युवती के पीठ पर चाकू से घोंपा और फरार हो गया। इसके बाद युवती ने परिचित को काॅल कर मदद के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर में लगातार बाइक चोरी के मामलों में एसीसीयू को बड़ी सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए टीम ने बिलासपुर, जांजगीर और दुर्ग में सक्रिय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 6 बाइक समेत तीन खरीददार भी पकड़े गए। पकड़े गए चोरों में 19 साल का मास्टर माइंड भी शामिल है। एसएसपी रजनेश सिंह ने लगातार बाइक चोरी के मामले बढ़ने के बाद एससीसीयू को जांच के निर्देश दिए थे। टीम ने शहर के अलग-अलग जगहों के करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रूट चार्ट तैयार कर संदिग्धों की…

Read More

कहा- यह फैसला प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र सरकार ने डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र 3 रुपए प्रति लीटर करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की लोक संस्कृति और परंपराएं अक्सर दुनिया को चौंकाती रही हैं। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बैलगांव से एक ऐसा विवाह सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। यहां एक युवक ने दो युवतियों के साथ एक ही मंडप में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। इस अनोखी शादी का निमंत्रण पत्र (कार्ड) और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड में एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों के नाम छपे हैं। वहीं वायरल वीडियो में दूल्हा…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका में एक बार फिर कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरस का एक नया BA.3.2 वेरिएंट सामने आया है। CDC के अनुसार, 11 फरवरी तक BA.3.2 वेरिएंट 23 देशों में पाया गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह वेरिएंट इम्यून सिस्टम को आंशिक रूप से चकमा देने की क्षमता रखता है, जिससे दोबारा इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि मौजूदा स्थिति पहले जैसी गंभीर नहीं है। पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन ले चुके हैं या इंफेक्शन से…

Read More