Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बीजापुर जिला अस्पताल में चिकित्सा का ‘चमत्कार’: केले के पत्तों की कोमलता और आधुनिक विज्ञान ने दी नवजात को नई जिंदगी
- सुशासन की बयार- बस्तर के छोटे किलेपाल में दिव्यांगों के जीवन में लौटा आत्मसम्मान
- नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन
- मुख्यमंत्री साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की सौजन्य मुलाकात
- जहां सड़कें खत्म, वहां भी इलाज शुरू, सुकमा की पहाड़ियों में उम्मीद की रोशनी
- राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का प्रयास विद्यालय
- जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द
- ‘जंगल की आग’ से सुलग रही समृद्धि की नई राह; छत्तीसगढ़ के कटघोरा में पलाश बना आजीविका का ‘ऑरेंज गोल्ड’
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026 में शामिल हुए और भक्त माता कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि माँ कर्मा का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है, जो समाज को एकजुटता और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे वर्चुअल शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अम्बिकापुर) से देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली एवं कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा शुरू होगी। इस पहल से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ ही विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 मार्च को प्रातः 10 बजे रायपुर से वर्चुअल माध्यम से विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में…
किसानों के लिए बड़ी सौगात, राम्हेपुर नहर लाइनिंग से 1540 एकड़ में पहुंचेगा पानी नहरों का होगा कायाकल्प, 6 गांवों के किसानों को मिलेगा सिंचाई लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की दिशा में लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने ग्राम सारंगपुर पहुंचकर 8.10 करोड़ रुपए की लागत से बोड़ला विकासखंड अंतर्गत छीरपानी जलाशय से जुड़ी राम्हेपुर वितरक नहर एवं उससे संबद्ध माइनर नहरों के सी.सी. लाइनिंग कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।…
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और परामर्श पर जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. सी.एस. गौराहा के मार्गदर्शन में विकासखंड पुसौर के दूरस्थ ग्रामों में आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. अजय नायक के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें उचित परामर्श और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। इन शिविरों में कुल 405 रोगियों का उपचार किया गया। शिविर में डॉ. जागृति पटेल द्वारा जोड़ों के दर्द, अस्थि-संधि विकार, वृद्धजन स्वास्थ्य समस्याएं, जीवनशैली जनित रोग, आहार-विहार,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। श्रीमती बंजारे बताती है कि अब तक लगभग 80 टन बैंगन का उत्पादन कर चुकी है, जिससे उन्हें लगभग 9 लाख 60 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। यह आय उनकी पूर्व की पारंपरिक खेती की तुलना में कहीं अधिक है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ता आई है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम बम्बुरडीह की सफल कृषक श्रीमती अमृत बाई बंजारे, श्री शुद्धुराम बंजारे ने सीमित संसाधनों के बावजूद आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। अमृत बंजारे बताती है कि उनकी शैक्षणिक योग्यता 5वीं कक्षा तक है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सलवाद के पूर्ण सफाए के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तय की गई समय सीमा 31 मार्च 2026 की अब बेहद करीब पंहुच गई है। पिछले दो वर्षों में सुरक्षाबलाें ने नक्सलियों को उनके सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकाें में कैंप स्थापित कर लगभग पूरी तरह से खदेड़ दिया है, लेकिन नक्सलियाें द्वारा जमीन के नीचे लगाये गये आईईडी सुरक्षाबलों और आम नागरिकों के लिए आज भी खतरा बना हुआ है। बस्तर के आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2001 से 2026 तक आइईडी विस्फाेट की 1,277 घटनाएं दर्ज की गईं । जिसमें 443…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली जंगल में आज रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 5लाख का ईनामी एक नक्सली कमांडर को ढेर कर दिया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के थाना पोलमपल्ली क्षेत्र अन्तर्गत जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना के आधार पर सुकमा डीआरजी की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान आज सुबह सुकमा डीआरजी की टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। मुठभेड़ के बाद मुठभेड़ स्थल का सर्च करने पर 1…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से संचालित होने वाली उड़ानों का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट बुधवार, शनिवार और रविवार को हैदराबाद से जगदलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट दोपहर 3.55 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और वापसी में 3.35 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी। वहीं सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को भी इंडिगो की एक अन्य उड़ान संचालित होगी, जो दोपहर 3.55 बजे जगदलपुर पहुंचेगी और 4.25 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। एलायंस इंडिया की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और…
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि लोकतंत्र में व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बाद पत्रकारिता को चतुर्थ स्तंभ माना गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक मिशन और साधना है। समाज का दर्पण कहलाने वाली पत्रकारिता ने सदैव जनता और सत्ता के बीच संपर्क-सेतु की भूमिका निभाई है और लोगों को जागरूक किया है। इसलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। राज्यपाल डेका आज भिलाई सेक्टर 4 स्थित एस.एन.जी. ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रादेशिक…
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भी लहराया परचम, रिशिका कश्यप ने रजत और लकी बाबू मरकाम ने जीता कांस्य खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता समापन के साथ ही चैम्पियनशिप टीम के परिणाम भी घोषित किए गए, जिसमें पुरुष वर्ग में अरुणाचल प्रदेश ने ओवरऑल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं मिजोरम फर्स्ट रनरअप और असम सेकंड रनरअप रहा। महिला वर्ग में असम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि ओडिशा फर्स्ट रनरअप और छत्तीसगढ़ सेकंड रनरअप रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित…

