खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली जंगल में आज रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 5लाख का ईनामी एक नक्सली कमांडर को ढेर कर दिया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के थाना पोलमपल्ली क्षेत्र अन्तर्गत जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना के आधार पर सुकमा डीआरजी की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सर्च अभियान के दौरान आज सुबह सुकमा डीआरजी की टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। मुठभेड़ के बाद मुठभेड़ स्थल का सर्च करने पर 1 पुरुष माओवादी का शव हथियार सहित बरामद हुआ हैं। मुठभेड़ में मारे गये माओवादी कैडर की पहचान 5लाख का ईनामी पीपीसीएम कैडर का प्लाटून नं 31 सेक्शन कमांडर मूचाकी कैलाश निवासी पूलनपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा के रूप में हुई है। उन्हाेने बताया कि मूचाकी कैलाश एक ऐसा नाम है, जो कई बड़ी वारदाताें में शामिल रहा, जिसमें नागरिकों की हत्या, सुरक्षाबलों पर हमले और आईईडी विस्फाेट की साजिशों में उसकी भूमिका रही है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अपने अंतिम चरण में है, तथा इसे अपनाने के लिए उनके पास बहुत सीमित समय शेष है। उन्होंने अपील की कि माओवादी कैडर इस अवसर का समझदारी से लाभ उठाएं, हिंसा के मार्ग को त्यागें और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करें।
Trending
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
- बीजापुर की 19 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित


