खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से संचालित होने वाली उड़ानों का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट बुधवार, शनिवार और रविवार को हैदराबाद से जगदलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट दोपहर 3.55 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और वापसी में 3.35 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी। वहीं सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को भी इंडिगो की एक अन्य उड़ान संचालित होगी, जो दोपहर 3.55 बजे जगदलपुर पहुंचेगी और 4.25 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी।
एलायंस इंडिया की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को हैदराबाद से सुबह 9.10 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट 9.35 बजे रायपुर के लिए रवाना होगी। वहीं दोपहर में रायपुर से लौटकर यही विमान 3.20 बजे जगदलपुर पहुंचकर 3.45 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर के अधिकारी विदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस नए शेड्यूल से बस्तर क्षेत्र के यात्रियों को हैदराबाद और रायपुर जैसे प्रमुख शहरों में आवागमन के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, साथ ही बड़े शहरों के लिए कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। जिसका इंतजार स्थानीय लोग लम्बे समय से कर रहे थे। व्यवसाय, शिक्षा और चिकित्सा के लिए यात्रा करने वाले लोगों को इससे काफी लाभ होगा।
Trending
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
- महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
- संरक्षित खेती से नई पहचान: 4,000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे, महानगरों तक पहुंच रही राजनांदगांव की महक
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर


