Author: Khabar World

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिध्दी अभियान के तहत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर केन्द्र की मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों जनता तक पहुंचाने के लिए आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संकल्प से सिध्दि अभियान के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदेशभर में जाकर केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं की भी जानकारी घर-घर दी…

Read More

नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में संचालक मंडल की 95वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए। वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के विषय पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करते हुए निगम के पांच दिवंगत सेवायुक्तों के आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय संबंधित परिवारों के लिए न केवल राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि उनके…

Read More

प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित “पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने खेल के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए बंसल न्यूज़ की पहल की सराहना की और आयोजकों एवं सम्मानित युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विगत तीन वर्षों से बंसल न्यूज़ द्वारा प्रदेश भर के ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करने का जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत…

Read More

आधार से सध रहा है सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस का लक्ष्य- निहारिका बारिक सिंह ’आधार के उपयोग द्वारा अधिकतम लाभ’ विषय पर आयोजित की गई राज्य स्तरीय कार्यशाला खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आधार से अधिकतम लाभ प्राप्त करना विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में आधार के व्यापक और प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना है। साथ ही आधार की उपयोगिता को जन-कल्याण की योजनाओं सेजोड़ते हुए अधिक पारदर्शी एवं डिजिटल गवर्नेंस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सिटी काेतवाली पुलिस काे मुखबीर से मिली सूचना पर ग्राम मर्दापोटी के जंगल में रेड की कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे 7 जुआरियों दिनेश कुमार खोब्रागढ़े, सोनू नेताम, मुकेश सर्फे, संतु सलाम, शिवनाथ मरकाम, गोविंदा चावला, एवं संजय जैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ अन्य जुआरी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियाें के कब्जे से 83 हजार रूपये नकद, आठ मोबाइल फोन, पांच दोपहिया वाहन और ताश की बावन पत्तियां बरामद की हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन नगर स्थित माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात वे अपने गोद लिए ग्राम टेमरी पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक जनसेवी और जनसरोकारों से जुड़े नेतृत्वकर्ता के रूप में सादगी और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। पौधरोपण से शुरुआत: “एक पेड़ माँ के नाम” ग्राम टेमरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य मंत्री दयालदास…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया गया है। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले में दो दिनों (18 और 19 जून) में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी है। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न तहसीलों में की गई है, और आगे भी निरंतर जारी रहेगी। खनिज अधिकारीअर्चना ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि खनिज एवं खान विकास अधिनियम के अंतर्गत जिलेभर से कुल 29 हाइवा, 03 ट्रक, 09 ट्रैक्टर, 01 टिपर तथा 09 जेसीबी मशीनें…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान आज सुबह जिला मुख्यालय स्थित बाजारपारा के माँ भद्रकाली मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल डेका ने मंदिर प्रांगण में पहुँचते ही माँ भद्रकाली के दर्शन कर पूजा अर्पित की शिवजी पर जल चढ़ाया और प्रदेश व जिले की जनता के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। शिवजी पर जल चढ़ाया। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था एवं स्वच्छता की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है और इसका धार्मिक व सांस्कृतिक…

Read More

जिला स्तरीय समन्वय बैठक में कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश सड़क सुरक्षा: जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य पर जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति, खनिज विभाग, एनसीओआरडी और पशु संरक्षण से संबंधित जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स और जंक्शन सुधार कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने मुंगेली सर्किट हाउस के पास रंबल स्ट्रिप बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्यालयों के आसपास सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से साइन एजेस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति के बाद 90 मानव दिवस की मजदूरी राशि भुगतान में लापरवाही बरतने और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत लालपुरथाना व अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सूखाताल के ग्राम रोजगार सहायक जयप्रकाश बघेल को उनके पद से पृथक किया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर की गई जांच में पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत विभिन्न हितग्राहियों को मजदूरी की राशि का भुगतान नियमानुसार नहीं किया गया था। जिला पंचायत…

Read More