खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान आज सुबह जिला मुख्यालय स्थित बाजारपारा के माँ भद्रकाली मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल डेका ने मंदिर प्रांगण में पहुँचते ही माँ भद्रकाली के दर्शन कर पूजा अर्पित की शिवजी पर जल चढ़ाया और प्रदेश व जिले की जनता के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। शिवजी पर जल चढ़ाया। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था एवं स्वच्छता की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है और इसका धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व अत्यंत विशेष है।’ राज्यपाल को मंदिर व्यवस्थापकों और पुजारियों ने माँ भद्रकाली का चित्र भेंट किया।’
’पूजा के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, इस अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसएसपी रामकृष्ण साहू, एडीएम अनिल वाजपेयी, एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, शिवम् तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। राज्यपाल का यह दौरा जनभावनाओं से जुड़ाव और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


