खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति के बाद 90 मानव दिवस की मजदूरी राशि भुगतान में लापरवाही बरतने और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत लालपुरथाना व अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सूखाताल के ग्राम रोजगार सहायक जयप्रकाश बघेल को उनके पद से पृथक किया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर की गई जांच में पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत विभिन्न हितग्राहियों को मजदूरी की राशि का भुगतान नियमानुसार नहीं किया गया था।
जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि कलेक्टर जनदर्शन एवं सुशासन तिहार के माध्यम से ग्राम पंचायत सूखाताल में पीएम आवास हितग्राही के आवास के कार्य में मनरेगा योजनांतर्गत 90 मानव दिवस की मजदूरी राशि अप्राप्त होने, ग्राम रोजगार सहायक के विरूद्ध आवास के कार्य की मजदूरी राशि को अपने परिवार एवं अन्य व्यक्तियों के नाम से मस्टररोल भरकर राशि गबन करने संबंधी प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच की गई, जिसमें ग्राम रोजगार सहायक द्वारा हितग्राहियों को उनके आवास कार्य में न तो मनरेगा की मजदूरी भुगतान किया गया और न ही वे संतोषजनक जवाब प्रस्तुत कर पाए। साथ ही रोजगार सहायक द्वारा आवास हितग्राहियों के आवास कार्य में मनरेगा की मजदूरी राशि को दूसरे व्यक्तियों के नाम से फर्जी हाजिरी भरा जाना पाया गया, जो मनरेगा अधिनियम के तहत वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। इस लापरवाही के कारण हितग्राहियों को नुकसान हुआ। ग्राम रोजगार सहायक जयप्रकाश बघेल को वित्तीय अनियमितता एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत पद से पृथक किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में गड़बड़ी या लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुँचाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


