Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने आज रायपुरा चौक में रुपए 433.37 लाख की लागत से होने वाले अंडर ग्राउंड केबलिंग कार्य का श्रीफल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सभापति सूर्यकांत राठौर मुख्य अभियंता बिजली विभाग मधुकर जमुलकर अधीक्षण अभियंता महावीर विश्वकर्मा कार्यपालन अभियंता वी के तिवारी शिव गुप्ता लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव नशीने जोन आयुक्त क्रमांक 8 श्रीमती राजपटेल एवं अन्य वके अधिकारी गण उपस्थित थे। अंडर ग्राउंड बिजली केबल का यह कार्य मनुआस रियल्टी मैरिज पैलेस चौक रायपुरा ,राज ट्रेडर्स से प्रतिमा हार्डवेयर…
भेलवाडाड़ में पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला पक्का मकान, जीवन में आई स्थिरता और सुरक्षा आजीविका के नए साधन से होगी आर्थिक उन्नति खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ वन क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत बकोई के आश्रित ग्राम भेलवाडांड में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के 16 पहाड़ी कोरवा परिवारों का पक्का मकान बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत इन सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला है, जिससे उनका जीवन अब अधिक सुरक्षित और स्थिर हुआ है। पहले ये सभी परिवार जंगलों से लकड़ी, पत्तों और घास के…
पुनः बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम जोकारी में विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कुनकुरी तहसील के ग्राम जोकारी के वार्ड क्रमांक 8 में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। राज्य सरकार से नियमितीकरण की मांग को लेकर बस्तर अंचल के चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ कोंडागांव जिले के बनियागांव से रायपुर विधानसभा की ओर 300 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की गई है। इसमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी अपने छोटे बच्चे के साथ शामिल हुए हैं। आंदोलनकारी कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि राजधानी पहुंचने के बाद भी मांगे नहीं मानी गईं, तो वह विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ जाएंगे। गौरतलब है कि संघ के कर्मचारियों ने 1 मई को जगदलपुर से रायपुर तक पदयात्रा की शुरुआत की थी। उस समय अधिकारियों ने…
आपातकाल स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। आज हम लोकतंत्र की फिजा में जिस आज़ादी का अनुभव कर रहे हैं, उसकी कीमत आपातकाल के दौरान कुछ लोगों ने यातना, अपमान और जेलों में समय काटकर चुकाई थी। इन लोकतंत्र सेनानियों की पीड़ा और संघर्ष को हर पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र विरोधी ताकतों से सावधान…
छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्र युवा मंच करेगा सवा लाख शिवलिंग निर्माण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्रावण मास में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज विभिन्न आयोजन कर रहा है। जिसमें अग्र युवा मंच द्वारा 20 जुलाई को आयोजित लक्षेश्वर लिंगार्पण शिवपूजन महोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने किया। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज श्रावण मास में विभिन्न आयोजन कर रहा है। जिसमें अग्र युवा मंच द्वारा आशुतोष अलका मेमोरियल मंगल भवन में “लक्षेश्वर लिंगार्पण” शिवपूजन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसके अंतर्गत सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर 51 जजमानों द्वारा छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि शांति व फसलों…
खबर वर्ल्ड न्यूज -मुंगेली। महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हर्ष शर्मा ने लगातार पांच मैच जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन आगामी माह सूरजपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। हर्ष की इस सफलता पर उनके कोच विनोदी गोयल, उमेश केशरवानी सहित साथी खिलाड़ी सूजल तंबोली, हर्ष गोस्वामी, हर्ष बंजारे, नीरव लूनिया, सोनची जैन आदि ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुंगेली में रेल लाइन आज तक नहीं पहुँची परन्तु मुंगेली में रेल पटरी उखाड़ने के आरोप में 50 साल पहले गिरफ्तार हुए थे लोकतंत्र सेनानी द्वारिका जायसवाल खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा देश में जबरिया थोपे गये आपातकाल की 50 बरसी बुधवार को कालादिवस के रुप में मनाया गया और मीसा बंदी एवं उनके परिजनों का किया गया सम्मान। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में आपातकाल की 50 बरसी को काला दिवस अथवा संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा के रथ परिक्रमा के दौरान अब विद्युत सप्लाई बाधित नहीं होगी, इससे पहले बस्तर दशहरा के विशलशाय दुमंजिला रथ परिक्रमा के दाैरान सुरक्षा की दृष्टिकाेंण से रथ परिक्रमा स्थल के आस-पास की विद्युत सप्लाई काे बंद कर दिया जाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व प्रसिद्ध दशहरा में रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विधुत तार बिछाने की स्वीकृति प्रदान किया है। जिसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रदेश में हुए करोड़ों के कथित शराब घोटाला में मामले में आरोपी कारोबारी विजय भाटिया को हाइकोर्ट से राहत नहीं मिली है। शराब कारोबारी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आपराधिक मामले में रिट याचिका लगाई थी। इस मामले में चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच में गुरुवार को सुनवाई हुई। कारोबारी विजय भाटिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने पक्ष रखा। जिसमें जांच एजेंसी एसीबी पर बिना समन के याचिकाकर्ता विजय भाटिया को गिरफ्तार करने की बात रखी गई। वहीं आरोपी के खिलाफ एफआईआर होने के बाद 1…

