खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा के रथ परिक्रमा के दौरान अब विद्युत सप्लाई बाधित नहीं होगी, इससे पहले बस्तर दशहरा के विशलशाय दुमंजिला रथ परिक्रमा के दाैरान सुरक्षा की दृष्टिकाेंण से रथ परिक्रमा स्थल के आस-पास की विद्युत सप्लाई काे बंद कर दिया जाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व प्रसिद्ध दशहरा में रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विधुत तार बिछाने की स्वीकृति प्रदान किया है। जिसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बताया कि बस्तर वासियों की बरसों पुरानी मांग विश्व प्रसिद्ध दशहरा में रथ परिचालन क्षेत्र में भूमिगत विद्युत तार बिछाने की मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री को बस्तर वासियो की मांग पर आग्रह किया था। बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर रथ परिचालन के दौरान परिक्रमा मार्ग दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक, गोल बाजार चौक, टेकरी वाले हनुमान मंदिर मार्ग, बाहर रैनी, भीतर रैनी रथ परिचालन स्टेट बैंक चौक से सिटी कोतवाली लालबाग से कुम्हड़ाकोट क्षेत्र तक बस्तर दशहरा का रथ का परिक्रमा होता है रथ परिक्रमा के दौरान इन मार्गो पर विद्युत सेवा बाधित होती है, जिससे रथ परिक्रमा के दौरान हमारे बस्तरवासी, पर्यटकों, व्यापारी बंधु को परिक्रमा के दौरान अत्यधिक कठिनाई उत्पन्न होती है। जिसके लिए भूमिगत विद्युत तारफ़ बिछाने की अत्यधिक आवश्यकता है। जिस पर मुख्यमंत्री ने भूमिगत विद्युत तार बिछाने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्हाेने बताया किभूमिगत विद्युत तार बिछाने का कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके बाद बस्तर दशहरा रथ परिचालन को अब हम बस्तर वासी बिना विद्युत वाधित के आनंद ले सकेंगे।
Trending
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक


