Author: Khabar World

*समृद्ध किसान, मजबूत उद्योग और बढ़ता सेवा क्षेत्र: विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम* KWNS- रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रदेश की मजबूत, संतुलित और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने तथा सेवा क्षेत्र के विस्तार के कारण छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) प्रचलित भावों पर बढ़कर लगभग 6 लाख…

Read More

KWNS –  रायपुर। राज्य शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा स्थित छिंदनार ग्राम पंचायत में रविवार को श्रमिक जन संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1242 हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में 31 से अधिक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक साइंस कॉलेज ग्राउंड में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित विश्वविख्यात महानाट्य ‘जाणता राजा’ का भव्य समापन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर तथा आदिम जाति विकास विभाग के सचिव सोनमणि बोरा भी मौजूद रहे। शिवाजी महाराज की गौरवगाथा से भावविभोर हुए दर्शक महान मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के अद्वितीय शौर्य, रणनीति, राष्ट्रभक्ति और…

Read More

KWNS -व्यास पाठक,  रायपुर l छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की पुनर्वास नीतियों के सकारात्मक प्रभाव के चलते नक्सलियों के आत्मसमर्पण की प्रक्रिया लगातार तेज होती नजर आ रही है। इसी क्रम में गृह विभाग को एक बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार बीबीएम (बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद) डिवीजन के 15 से अधिक नक्सली आगामी 3 मार्च तक छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं। रविवार देर रात हुई विधायक दल की बैठक के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो के सचिव विकास ने पत्र लिखकर आत्मसमर्पण की…

Read More

KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया गया। अभिभाषण में स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, नक्सल उन्मूलन और आधारभूत ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए। राज्यपाल ने बताया कि राजधानी रायपुर में 300 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा, जिससे प्रदेश के लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में “महतारी सदन” योजना के तहत अब तक 137 भवन पूर्ण हो…

Read More

KWNS -संतोष पाठक,  मुंगेली l भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा “अटल परिसर” जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के 149 कार्यकर्ताओं को संगठन की नवीन रणनीतियों, सोशल मीडिया प्रबंधन और प्रभावी जनसंपर्क कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत भाषण में प्रशिक्षण की आवश्यकता और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक , रायपुर l छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 26 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। भाजपा ने इस बार पैनल तैयार करते समय जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा है। पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सामान्य वर्ग के नेताओं को प्रतिनिधित्व देते हुए कुल सात नामों को प्रस्तावित किया है। ये नाम…

Read More

*मुख्यमंत्री राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा 150वीं जयंती पर आयोजित निर्मल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर आयोजित निर्मल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी ऐसे महान संत का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन और कर्मों से समाज को स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत गाडगे बाबा ने “स्वच्छता ही सच्ची पूजा” का जो संदेश दिया, वह…

Read More

KWNS -व्यास पाठक,  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और चर्चित रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह रही पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कवासी लखमा की सदन में वापसी। कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में लगभग एक वर्ष तक जेल में रहने के बाद लखमा सोमवार को पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी ने सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक हलचल तेज कर दी। सदन परिसर में प्रवेश करते ही लखमा ने सत्ता पक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ…

Read More

*मुख्यमंत्री शांति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में हुए शामिल* *कैबिनेट मंत्रीगण, नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा के सदस्य भी रहे मौजूद* KWNS – व्यास पाठक, रायपुर, lमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित शांति सरोवर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सम्मानित सदस्यों के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए।                             मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्माकुमारी बहनों के स्नेह, आत्मीयता और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि बहनों के प्रेम और आदर से…

Read More