Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
- बस्तर में जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने दी जा रही स्व-गणना की जानकारी
- जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होने तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगें – सुंदरराज पी.
- अबूझमाड़ सहित बस्तर के 497 गांवों में पहली बार मई से शुरू होगा राजस्व सर्वे
- बस्तर में ‘लाल आतंक’ के प्रतीकों का अंत: 1200 बलिदानियों की स्मृति में चमकेंगे “अमर बलिदानी स्मारक”
- सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर विधानसभा अंतर्गत दरभा मंडल के नेगानार शक्ति केंद्र स्थित लेंड्रा बूथ क्रमांक 259 में स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकदेई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सम्पति नाग, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, जिला मंत्री फुलसिंग सेठिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष बघेल, मण्डल महामंत्री नारायण कुरानी, जनपद सदस्य जयमनी मौर्य, सरपंच सूबेदार बघेल, महादेव नाग, सुरेश सिंग, दिनेश पांडे, सुशील त्रिपाठी, मूलचंद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 133 वीं कड़ी का प्रसारण जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालीपुर बूथ क्रमांक 14 में प्राथमिक शाला प्रांगण में कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों के साथ सामूहिक रूप से सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम हम सभी के लिये प्रेरणादायक है। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी समाज के विभिन्न प्रेरणादायी पहलुओं, देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ी नई जानकारी व नये कार्यों सहित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के चितापुर में 9 महीने पहले बारिश में टूटी पुलिया आज तक नहीं बन पाई है। हालात ऐसे हैं कि तीन गांवों के ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग रोज जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं। प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। करीब 9 महीने पहले मानसून की तेज बारिश में यह पुलिया टूट गई थी। तब से अब तक ना मरम्मत हुई ना नया निर्माण शुरू हुआ ना कोई स्थायी इंतजाम किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच से लेकर विधायक, सांसद और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आगामी जनगणना कार्य को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन द्वारा विशेष ग्रामसभा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जनगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। बैठकों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि ऑन लाइन स्वगणना के माध्यम से वे स्वयं अपने परिवार की सम्पूर्ण जानकारी निर्धारित प्रारूप में भर सकते हैं। स्व-गणना में परिवार के मुखिया का नाम,मोबाइल नंबर, घर का पता, मकान की स्थिति, परिवार के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सलवाद की समाप्ति में दूरस्थ क्षेत्रों में खोले गए सुरक्षा कैम्पों की विशेष भूमिका रही है। वर्तमान में बस्तर रेंज के विभिन्न संवेदनशील एवं दूरस्थ क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से लगभग 410 सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए है। इन कैपों में सीआपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, आरपीएफ, सीएएफ तथा जिला पुलिस के लगभग 56 हाजर जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए किसी भी अशांत क्षेत्र में सुरक्षाबल तब तक तैनात रहते हैं जब तक प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह मजबूत न हो जाए।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के अबूझमाड़ सहित बस्तर के 497 गांवों में पहली बार मई से राजस्व सर्वे शुरू होगा। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के 240 गांव आज तक किसी भी सरकारी सर्वे की श्रेणी में नहीं थे। इन गांवों में सरकार पहली बार आधिकारिक रूप से कदम रखने जा रही है, राजस्व सर्वे होने से सदियों से गुमनाम रहे इलाके सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होंगे। नक्सलियाें के प्रभााव के कारण इन गांवों में ना तो कभी पटवारी पहुंचे और ना ही कोई सरकारी सर्वेक्षक, लेकिन अब बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर और दंतेवाड़ा जैसे जिलों के सैकड़ों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के दुर्गम इलाकों में शासन ने सभी माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर उनके स्थान पर सुरक्षाबलों के बलिदानियों की प्रतिमाएं और “अमर बलिदानी स्मारक” स्थापित करने का निर्णय लिया है। पंचायत विभाग ने इसके लिए राशि स्वीकृत कर दी है। इसका मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को जवानों की शौर्यगाथा से परिचित कराना और क्षेत्र में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करना है। सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों के बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करने के बाद अब उन स्थानों पर बलिदानियों की स्मृति में स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की योजना के अनुसार,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाएं, सरकारी योजनाओं और अपनी मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की रहने वाली शाम कुमारी पहाड़ी कोरवा की सफलता की कहानी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के पहल पर शाम कुमारी को स्वास्थ्य विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जिससे अब वे अपनी उच्च शिक्षा का सपना स्वयं के दम पर पूरा कर रही हैं। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
उप मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में ‘गुड गवर्नेंस इन स्पोर्ट्स’ सत्र की अध्यक्षता की केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय जल्दी ही युवा मामलों पर भी आयोजित करेगा विशेष चिंतन शिविर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा श्रीनगर में आयोजित खेल चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने ‘गुड गवर्नेंस इन स्पोर्ट्स’ (Good Governance in Sports) पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ की खेल योजनाओं एवं भविष्य की रणनीतियों पर बेस्ट प्रेक्टिसेस पर आधारित वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। के कबीर नगर क्षेत्र में दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने थाना कबीर नगर में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। 25 अप्रैल को पीड़िता मिल गई। पूछताछ में उसने बताया कि रास्ता भटकने के दौरान वह यदुवंशी चौक के पास पहुंच गई…

