Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत नेतानार के रंधारीरास केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद और ग्राम पंचायत माड़पाल के दीवानपारा केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाना है। इच्छुक महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना आवेदन और अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल सीधे कार्यालय में जमा कर सकती हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in पर…
KWNS- नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस साल भी लाखों छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया और परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। बोर्ड के अनुसार, कुल पास प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कई क्षेत्रों में छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट छात्र अपना परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट…
KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर l वाणिज्य, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री देवांगन ने इस घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में श्रमिकों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं…
*कमिश्नर बिलासपुर को जांच के दिए आदेश* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताते हुए हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम और जनहितकारी फैसले लिए गए। 🔸 UCC लागू करने की तैयारी शुरू राज्य में Uniform Civil Code (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह समिति विभिन्न वर्गों और संगठनों से सुझाव लेकर UCC का प्रारूप तैयार करेगी। 🔸 महिलाओं को बड़ी राहत महिलाओं के नाम पर संपत्ति रजिस्ट्रेशन पर लगने वाले शुल्क में 50%…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाएं अब जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। इसका सजीव उदाहरण जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत सेमरा की निवासी गायत्री बाई हैं, जिनका जीवन अब पूरी तरह बदल चुका है। कभी जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर गायत्री बाई और उनका परिवार हर मौसम में मुश्किलों का सामना करता था। बारिश के दिनों में छत टपकती थी, दीवारें कमजोर थीं और परिवार के सदस्यों को हर समय असुरक्षा का डर बना रहता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास अब सार्थक परिणाम दे रहे हैं। इसका प्रेरक उदाहरण गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर की श्रीमती हमेश्वरी राठौर हैं, जो आज “लखपति दीदी” के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। एक सामान्य ग्रामीण महिला से आत्मनिर्भर उद्यमी बनने तक का उनका सफर संघर्ष, साहस और सफलता की मिसाल है। हमेश्वरी राठौर “रिद्धी-सिद्धी स्वसहायता समूह” से जुड़ीं, जहां उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आर्थिक सहयोग और प्रशिक्षण मिला। समूह के माध्यम से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भोपाल पटनम क्षेत्र के नलमल्ली चौक सहित लिंगापुर और वरदली गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। नलमल्ली में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी ने ध्वजारोहण कर किया। कार्यक्रम में रामू कुंजाम, भीमा माड़वी, सोमेश कश्यप, लक्ष्मी पोयाम एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। लिंगापुर में रैली निकालकर ‘जय भीम’ के नारे लगाए गए, वहीं वरदली में माल्यार्पण कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। पूरे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोरमी के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 14 अप्रैल को लोरमी विधानसभा अंतर्गत नवलपुर सब स्टेशन में 3.15 एमवीए से 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि कार्य का लोकार्पण किया गया, पावर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि से नवलपुर उप केंद्र के आसपास के 10 गांव नवलपुर,हडगांव,लालपुर कला, नवागांव जैत औराबांधा, सुरेठा,बांधा, गैजी, नारायणपुर एवं करीलकुंडा के 6500 घरेलू उपभोक्ता एवं 3500 किसानों को लो वोल्टेज एवं ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री साव जी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी जारी सब्सिडी का लाभ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां बेरोजगारी की मजबूरी का फायदा उठाकर एक महिला से लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम अछोली निवासी 33 वर्षीय महिला ललिता सिंह ने थाना डोंगरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि नवंबर 2025 में आशीष पुर्ती और उसका एक साथी काली राम पार्कर (निवासी जिला दुर्ग) ने उसे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा…

