Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण
- दुर्ग पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: गोवा से छत्तीसगढ़ तक फैले अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 5 आरोपी गिरफ्तार
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कई मुद्दों को कांग्रेस 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करने जा रही है। पार्टी ने इस आंदोलन को “मनरेगा बचाओ संग्राम” का नाम दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे शंकर नगर स्थित भारत माता चौक से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी विधानसभा की ओर कूच करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट भी घेराव कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे। इस प्रदर्शन म,इ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। आज सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी सदन में पढ़ी जाएगी। सत्र के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण कराएंगे। वहीं विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव द्वारा याचिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी। इसके अलावा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर में ही रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.55 बजे गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे।
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के आशीर्वाद भवन में आयोजित कान्यकुब्ज शिक्षा मंडल के होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल रायपुर के छात्रों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आपकी इस उपलब्धि से न केवल आपके विद्यालय, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय और एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर स्कूल के संचालक सिद्धार्थ सिंह, कमांडेंट (सेवानिवृत्त) कर्नल आर.के. वर्मा सहित विद्यालय के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में रसोई गैस की नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने तैयारी कर ली है। खाद्य विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश तय किए गए हैं, ताकि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो। जारी आदेश में कहा गया है, कि जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, अतः उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की घबराहट (पैनिक) में आने या अफवाहों के आधार पर बार-बार बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। दुर्ग और बालमरामपुर जिले में जिले में अफीम की खेती के मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए तकनीकी मदद से विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का निर्देशन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू कर रहे हैं। जिले के ग्रामीण और एकांत क्षेत्रों में स्थित बाड़ियों और फार्म हाउसों की सघन जांच के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण इलाकों और फार्म…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है। योजना के अंतर्गत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली एक हजार रुपये की राशि महिलाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है और वे अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर रही हैं। कोरबा जिले में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और ‘कलर ट्रेडिंग ‘ के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक कारोबारी और एक कांस्टेबल को अपना शिकार बनाया है। दोनों मामलों में कुल 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कारोबारी के 25 लाख रुपए होल्ड (रिटर्न) करवा लिए हैं। पुलिस ने कारोबारी का नाम सुशील कुमार और कांस्टेबल का नाम अजय रत्नाकर बताया है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा कि दोनों…

