खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और ‘कलर ट्रेडिंग ‘ के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक कारोबारी और एक कांस्टेबल को अपना शिकार बनाया है। दोनों मामलों में कुल 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है।
हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कारोबारी के 25 लाख रुपए होल्ड (रिटर्न) करवा लिए हैं। पुलिस ने कारोबारी का नाम सुशील कुमार और कांस्टेबल का नाम अजय रत्नाकर बताया है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा कि दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत आने के बाद केस दर्ज करके जांच की जा रही है। साइबर ठगों के अकाउंट में ट्रांसफर हुई कुछ रकम को होल्ड भी कराया गया है। मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जागरुकता से ही हो सकता है बचाव
साइबर सेल के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि टेलीग्राम या व्हाट्सऐप पर आने वाले किसी भी निवेश के लालच में न आएं। ‘कलर ट्रेडिंग’ या ‘कलर प्रेडिक्शन’ जैसी ऐप्स पूरी तरह फर्जी होती हैं।
यदि आपके साथ भी कोई साइबर ठगी होती है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। शुरुआती एक घंटे (गोल्डन आवर) में शिकायत करने पर पैसे वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है।
Trending
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त


