Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा
Author: Khabar World
हमारी सरकार संकल्पित भाव से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में जुटी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने दो वर्षों में 11 हजार 107 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजनाएं की स्वीकृत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों से संबंधित 10 हजार 617 करोड़ 73 लाख 49 हजार रूपए की अनुदान मांगे विधानसभा में पारित की गई। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग के लिए 612 करोड़ 29 लाख 20 हजार रूपए, सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित अन्य व्यय 30 करोड़ 92 लाख रूपए, जल संसाधन विभाग के लिए 3 हजार 105 करोड़ 11 लाख 80 हजार रूपए, खनिज साधन विभाग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। सांसद ने X पोस्ट में बताया, तमिलनाडु से उपचार कर स्वस्थ होकर लौटे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी से उनके निवास पर भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्हें पूर्ण स्वस्थ और प्रसन्न देखकर अत्यंत संतोष और खुशी हुई। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति किसानों की आय दुगनी करने का मार्ग प्रशस्त खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गौ धाम योजना को गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में क्रांतिकारी अध्याय करार देते हुए उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के सभी विकासखंडों में कुल 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जहां बेसहारा, घुमंतू एवं परित्यक्त गौवंश को सुरक्षित आश्रय, पोषण, चिकित्सा एवं समग्र देखभाल प्रदान की जाएगी। रत्नावली कौशल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पंजीयन विभाग ने राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मार्च माह के अंत में आने वाले शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रायपुर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पंजीयन विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक पंजीयन कार्य संपन्न कराने और राजस्व संग्रह को बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। इन तारीखों को खुलेंगे कार्यालय 22 मार्च – चौथा रविवार 28 मार्च – अंतिम शनिवार 29…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। समाज की परंपराओं और रूढ़ियों से अलग एक भावुक कर देने वाला दृश्य आज उस समय देखने को मिला, जब एक बेटी ने अपने मां को अंतिम विदाई देने का साहसिक निर्णय लिया। आमतौर पर अंतिम संस्कार की रस्में बेटे निभाई हैं, लेकिन इस बेटी ने यह परंपरा तोड़ते हुए अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया। पूरा मामला बिलासपुर जिले के परसाही का है। ग्राम परसाही निवासी भूरी बाई चौहान का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी दो बेटियां है। एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे द्वारा आज जिला कलेक्टर बीजापुर को ग्राम पंचायत कमकानार एवं आश्रित ग्राम चिनाजोजेर के ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत कमकानार में लगभग 300 मकान तथा आश्रित ग्राम चिनाजोजेर में लगभग 40 मकान ऐसे हैं, जहां अब तक विद्युत लाइन विस्तार नहीं हो पाया है। इसके कारण ग्रामीणों को दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम काडरो के किसान मालती मोहन के रूप में सामने आया है। पूर्व में ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने वाले कृषक मालती मोहन ने इस बार कृषि विभाग के मार्गदर्शन में बदलाव करते हुए 2 एकड़ भूमि में मक्का फसल की खेती की। इस नवाचार से उन्हें बेहतर उत्पादन के साथ 88 हजार 200 रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। एक सुरक्षित और पक्का घर हर परिवार के जीवन में स्थिरता, सम्मान और सुकून लेकर आता है। जब वर्षों का सपना हकीकत बनता है, तो वह केवल एक मकान नहीं बल्कि खुशियों और आत्मविश्वास की नई शुरुआत भी होता है। ऐसा ही सुखद बदलाव कोरबा नगर निगम के बुधवारी बाजार की मनीषा शुक्ला के जीवन में आया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के माध्यम से उनका पक्के घर का सपना साकार हुआ। मनीषा शुक्ला एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उनके पति श्री विपिन कुमार शुक्ला और वे लंबे समय से अपने परिवार के लिए एक…
आर्थिक मजबूती के साथ बढ़ा आत्मविश्वास, अब बन रहीं गांव की महिलाओं की प्रेरणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी से जूझ रही एम सी बी जिले के ग्राम पंचायत तिलौली (विकासखंड भरतपुर) की गायत्री गुप्ता आज आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और सफलता की सशक्त पहचान बन चुकी हैं। जीवन की कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि अपने हौसले और मेहनत के बल पर न केवल अपनी किस्मत बदली, बल्कि अपने परिवार के भविष्य को भी नई दिशा दी। गायत्री के जीवन में एक समय ऐसा भी था जब वे आर्थिक परेशानियों से घिरी रहती थीं।…
दबाव में फैसले ले रही भाजपा सरकार- सचिन पायलट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों, किसानों पर अत्याचार, बेरोजगारी, प्रदेश में बढ़ते अपराध, जंगलों की कटाई समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव कर रही है। घेराव से पहले भारत माता चौक पर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि पहले मनरेगा का 90% फंड दिल्ली से आता था। अब पैसा कौन खर्च करेगा, कितना करेगा, सब पर नियंत्रण कर दिया गया है। किसी…

