खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे द्वारा आज जिला कलेक्टर बीजापुर को ग्राम पंचायत कमकानार एवं आश्रित ग्राम चिनाजोजेर के ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत कमकानार में लगभग 300 मकान तथा आश्रित ग्राम चिनाजोजेर में लगभग 40 मकान ऐसे हैं, जहां अब तक विद्युत लाइन विस्तार नहीं हो पाया है। इसके कारण ग्रामीणों को दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।
इसके साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तालाब गहरीकरण, नवीन ट्यूबवेल पंप स्थापना एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।
जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और उनका जीवन सुगम बन सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर सरपंच राजमणि ओयम जनपद सदस्य बोथी ताती, संजय उईका, नारायण ओयम, प्रवीण उईका, रमेश उईका, रमेश बोडू, सुक्कू उईका, सन्नू उईका साथ स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


