Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अनोखी शादी: जब बेटी बनी ‘बेटा’ और दामाद की हुई विदाई, फूट-फूटकर रोया दूल्हा
- वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: मृत्यु दर बढ़कर 24 हुई, प्रबंधन पर शिकंजा और बड़ी लापरवाही का खुलासा
- रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: ₹2000 से शुरू होंगे टिकट, RCB का होगा MI और KKR से मुकाबला
- यमलोक की यातनाओं से बचना है? मोक्ष प्राप्ति के लिए जरूरी है ये खास दान, गरुड़ पुराण में मिलता है इसका वर्णन
- अभिषेक शर्मा का ‘सुपर’ धमाका: CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास
- ‘भूत बंगला’ का वैश्विक स्तर पर दबदबा, दो दिनों में ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार!
- सुबह की एक अच्छी आदत- गर्म पानी के सेवन से शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव
- जमीन के टुकड़े के लिए अपनों ने छीनी जिंदगी: बलरामपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में 6 रिश्तेदार गिरफ्तार
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत निर्देश जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार वर्ष 2025 की तर्ज पर इस वर्ष “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन व्यापक स्तर पर करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने कहा…
कलेक्टर–एसपी एवं वेदांता प्रबंधन के साथ ली समीक्षा बैठक तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृत श्रमिकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री देवांगन ने सिंघीतराई में ही कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर तथा वेदांता प्रबंधन के अधिकारियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ और डूबान प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाने की दिशा में किया जा रहा नवाचार अब प्रभावी परिणाम देने लगा है। जीप।प्रशासन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भवन अकलाडोंगरी में आयोजित लिंक कोर्ट के माध्यम से आज कई राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। लिंक कोर्ट की कार्यवाही में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवेदन लेकर पहुंचे। पीठासीन अधिकारी ने संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सुनवाई करते हुए त्रुटि सुधार के 3 मामलों का तत्काल निराकरण किया। इसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के ग्राम पंचायत बेमचा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच को प्रार्थी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर पकड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सूरज राम रात्रे निवासी महासमुंद ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उनकी पत्नी के आधिपत्य में ग्राम बेमचा के इंद्रा कॉलोनी में स्थित आबादी भूमि/मकान पर पूर्व सरपंच द्वारा निर्माण के लिए एनओसी जारी की गई थी, लेकिन वर्तमान सरपंच देवेन्द्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के शोध के आधार पर किसानों से संतुलित उर्वरक उपयोग की अपील की है, जिसके तहत नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। नैनो यूरिया का निर्धारित दर पर दो बार छिड़काव करने से नत्रजन उर्वरक की खपत में 25 प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती है, वहीं नैनो डीएपी के माध्यम से बीजोपचार और छिड़काव करने पर फास्फोरस की मात्रा में…
आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कचहरी शाखा के नवीन एवं अत्याधुनिक परिसर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभाष कुमार सुबुद्धि, उप महाप्रबंधक रमेश सिन्हा, प्रबंधक अनिल यादव सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि पिछले 50 वर्षों से संचालित एसबीआई की कचहरी शाखा अब नए आधुनिक भवन में स्थानांतरित होकर ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस नए परिसर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलोदाबाजार। वन परिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर माह में हुए मादा गौर शिकार प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और विशेष गश्त के माध्यम से आरोपियों की तलाश जारी थी। वन विभाग की सतत कार्रवाई, मजबूत रणनीति और टीमवर्क के चलते आखिरकार दोनों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। ग्रामीण विकास की दिशा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह योजना केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण के जरिए ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका निभा रही है। इसी का जीवंत उदाहरण है अरौद डुबान क्षेत्र के ग्राम कलारबाहरा के निवासी सगनू राम की प्रेरक सफलता कहानी। सगनू राम एक छोटे कृषक परिवार से आते हैं। सीमित भूमि और वर्षा आधारित खेती के कारण उनकी आय अस्थिर रहती थी। सिंचाई के अभाव में वे वर्ष में केवल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिला अस्पताल बलौदाबाजार द्वारा संचालित मातृ-शिशु अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल की जा रही है। यहां संचालित स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू ) नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे परिजनों को हायर सेंटर या निजी अस्पतालों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। अस्पताल में नवजातों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हाल ही में एक जटिल मामले में समय से पहले जन्मे मात्र 780 ग्राम वजन के शिशु को डॉक्टरों की सतत निगरानी और एसएनसीयू में विशेष देखभाल के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर कमिश्नरेट में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं देंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें देश की प्रमुख जांच एजेंसी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया है। प्रमुख जानकारी और आधिकारिक निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने गुरुवार को इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को सूचित किया है। इस आदेश के अनुसार, विकास कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर भेजा जा…

