खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के ग्राम पंचायत बेमचा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच को प्रार्थी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सूरज राम रात्रे निवासी महासमुंद ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उनकी पत्नी के आधिपत्य में ग्राम बेमचा के इंद्रा कॉलोनी में स्थित आबादी भूमि/मकान पर पूर्व सरपंच द्वारा निर्माण के लिए एनओसी जारी की गई थी, लेकिन वर्तमान सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर ने उक्त अनुमति को निरस्त कर दिया और पुनः निर्माण की अनुमति देने के एवज में 4 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।
ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान आरोपी ने मोलभाव कर रिश्वत की रकम 3.80 लाख रुपए तय की और इसमें से 50 हजार रुपए एडवांस के रूप में पहले ही ले चुका था। 16 अप्रैल को ACB की टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को प्रार्थी से रिश्वत की अगली किश्त 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- CBI की बड़ी कार्रवाई : शराब घोटाला मामले में पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
- सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी
- मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- गांव में ही मिला न्याय- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
- भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार; 1 लाख की घूस लेते बेमचा सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार
- खरीफ 2026 के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद; 25 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक जमा, अब ‘फार्मर आईडी’ से ही मिलेगा लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ


