Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है, जिसके तहत प्रभावित क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से क्वारंटाइन जोन घोषित कर दिया गया है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला रैपिड रिस्पांस टीम (DRRT) का गठन किया गया है, जो स्थिति पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रख रही है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पोल्ट्री फार्म में कार्यरत सभी स्टाफ और वहां रहने वाले अन्य व्यक्तियों को आइसोलेट कर दिया गया है, ताकि इंसानों में संक्रमण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर पालिक निगम द्वारा राजधानी शहर रायपुर की कचरा संग्रहण प्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाया गया। भारत सरकार ने ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2026 (Solid Waste Management Rules 2026) को 28 जनवरी 2026 को अधिसूचित किया है और ये 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होगे। इसमें अब प्रत्येक नागरिक, संस्थान को गीला, सूखा, सेनेटरी एवं स्पेशल केयर वेस्ट चार श्रेणियो में कचरा अलग करना (पृथक्करण) अनिवार्य है। आज कुल 11 इलेक्ट्रॉनिक वाहनो का शुभारंभ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे द्वारा सभापति सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य…
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन 25 मार्च 2026 महासप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा होगी। ये देवी दुर्गा की 7वीं शक्ति हैं। जिन लोगों को अनजाना भय सताता है, मानसिक तनाव बना रहता है, उन लोगों को कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। धर्मशास्त्रों में इन्हें दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाली और भय को दूर करने वाली देवी बताया गया है। मां कालरात्रि की पूजा विधि, भोग, मंत्र और नियम जान लें। मां कालरात्रि की पूजा विधि * माता कालरात्रि की पूजा रात्रि के समय में भी की जाती है। रात को पूजा करते समय ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े नाम रोहित शर्मा और विराट कोहली अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों ने लगभग एक ही दौर में टीम इंडिया में कदम रखा और सालों तक वनडे क्रिकेट पर राज किया। हालांकि जहां कोहली को लगातार रन बनाने के लिए जाना जाता है, वहीं रोहित शर्मा के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ पाना बेहद मुश्किल माना जाता है। तीन दोहरे शतक, कोई नहीं आसपास रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन…
नई दिल्ली। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ऐसा तूफान बन चुकी है जो जल्द थमने वाला नहीं है। पहली किस्त के उल्ट इस फिल्म में इतनी ताकत है कि ये पेड प्रीव्यू के दिन से ही टिकट खिड़कियों पर धूम मचा रही है। ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड बनाने के बाद, यह फिल्म अब वीकडेज में भी रिकॉर्ड बुक को फिर से लिख रही है। फर्स्ट मंडे को ऐतिहासिक कमाई करने के बाद इस फिल्म ने पहले मंगलवार को भी धमाल मचा दिया है। जानते हैं ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को…
नई दिल्ली। गर्मी की शुरुआत होते ही बाजारों में शहतूत लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। लाल और काले रंग का यह छोटा सा फल भले ही दिखने में साधारण लगे लेकिन इसके फायदे इतने जबरदस्त हैं कि लोग सालभर इसका इंतजार करते हैं। शहतूत एक मौसमी फल है, जो गर्मियों में करीब 15 से 20 दिन ही बाजार में देखने को मिलता है। यही वजह है कि इसका सीजन आते ही इसकी मांग तेजी से बढ़ जाती है। यह फल ज्यादातर जंगलों या पेड़ों पर प्राकृतिक रूप से उगता है और सीमित मात्रा में ही बाजार तक पहुंच…
*नवरात्र की आज सप्तमी दिन माँ काली की होगी भव्य महाआरती* KWNS – संतोष पाठक , मुंगेली l जिले के काली माई वॉर्ड खर्रीपारा स्थित मां काली मंदिर श्रद्धा, आस्था और विश्वास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। विशेषकर चैत्र एवं कुँवार नवरात्र के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण देखने को मिलता है। मंदिर की स्थापना की कहानी भी उतनी ही चमत्कारी और प्रेरणादायक है, जो लोगों की आस्था को और मजबूत करती है। नवरात्र की आज सप्तमी दिन मां काली की भव्य महाआरती होगी। जिसमें आसपास के बड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धूरी पारा मंगला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव घर की छत पर लगे आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान अरविंद पटेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अरविंद का पिछले कुछ समय से पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था और वह बीते दो महीनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह गलत संगत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 34 बिना तराशे हीरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उड़ीसा के कालाहांडी निवासी आरोपी से करीब 63 लाख रुपये के हीरे बरामद हुए। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है, जांच जारी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल ने बतलाया कि हीरे काफी बड़े हैं और 127 कैरेट के हैं और इससे पहले इतने बड़े हीरे कभी जप्त नहीं हो पाए हैं। गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां हीरा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है। हालांकि, अगले चार दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण…

