नई दिल्ली। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ऐसा तूफान बन चुकी है जो जल्द थमने वाला नहीं है। पहली किस्त के उल्ट इस फिल्म में इतनी ताकत है कि ये पेड प्रीव्यू के दिन से ही टिकट खिड़कियों पर धूम मचा रही है। ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड बनाने के बाद, यह फिल्म अब वीकडेज में भी रिकॉर्ड बुक को फिर से लिख रही है। फर्स्ट मंडे को ऐतिहासिक कमाई करने के बाद इस फिल्म ने पहले मंगलवार को भी धमाल मचा दिया है। जानते हैं ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफि पर हर दिन सफलता की नई कहानी लिख रही है। इस फिल्म को रिलीज के बाद यूं तो मिक्स्ड रिव्यू मिले थे लेकिन स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ हर दिन छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। वैसे इसने पेड प्रीव्यू में ही 43 करोड़ कमा लिए थे जिसके बाद ये बात तय हो गई थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसा बेंच मार्क सेट करेगी की उस तक पहुंचना आने वाली फिल्मों के लिए आसान नहीं होगा। दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म वीकडेज में भी कमाल का कलेक्शन कर रही है।
फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट भी आई और इसने 80.72 करोड़ कमाए। फिर वीकेंड फिल्म की सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ और इसने शनिवार को तीसरे दिन जहां 113 करोड़ बटोरे तो चौथे दिन का कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये रहा। वहीं रिलीज के पांचवें दिन पहले मंडे को नॉन हॉलीडे होते हुए भी इस फिल्म ने 65 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर डाला।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को 56.55 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 575.67 करोड़ रुपये हो गई है।
‘धुरंधर 2’ ने ‘गदर 2’,’पठान’ और ‘एनिमल’ के उड़ाए परखच्चे
‘धुरंधर 2’ ने बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन (511 करोड़) की कमाई को पहले ही पीछे छोड़ दिया है, जो 2017 से 2023 तक सभी हिंदी फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क बना हुआ था। इसके साथ ही ये फिल्म 500 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज़ हिंदी फिल्म भी बन गई है। वहीं मंगलवार को, इस स्पाई थ्रिलर ने 575.67 करोड़ के कलेक्शन के बाद सनी देओल की साल 2024 में आई गदर 2 (525 करोड़), शाहरुख खान की पठान (543 करोड़) और रणबीर कपूर की एनिमल (556 करोड़ रुपये) की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। उम्मीद है कि बुधवार को ये फिल्म 600 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी।
धुरंधर 2 के बारे में सब कुछ
रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने अपने किरदारों को दोहरायाहै। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज़ हुई थी। इसकी प्रीक्वल धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये कमाए थे और दिसंबर में रिलीज़ होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। कई ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह दंगल के 2070 करोड़ रुपये के अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


