खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 34 बिना तराशे हीरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उड़ीसा के कालाहांडी निवासी आरोपी से करीब 63 लाख रुपये के हीरे बरामद हुए। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है, जांच जारी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल ने बतलाया कि हीरे काफी बड़े हैं और 127 कैरेट के हैं और इससे पहले इतने बड़े हीरे कभी जप्त नहीं हो पाए हैं।
गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां हीरा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नहरगांव स्कूल के पास से आरोपी बंशी शेट्टी को पकड़ा, जो उड़ीसा के कालाहांडी का रहने वाला है। आरोपी के पास से 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 63 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई साइबर सेल और स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हीरा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


