Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। हालांकि तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहा, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी के संकेत हैं। बता दें कि सोमवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। सुबह और शाम के समय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। इस संबंध में मंडल के सचिव द्वारा सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। जानकारी के अनुसार, परीक्षा समिति की बैठक में पेपर लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए हिंदी परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। दरअसल, 12वीं की हिंदी परीक्षा 14 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले ही सेट-बी के प्रश्नपत्र के लीक होने की खबर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सली कमांडर पापा राव के सरेंडर की खबर के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के दृढ़ संकल्प के चलते देश में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तेज हुआ है और इसका असर अब साफ नजर आ रहा है। सीएम साय ने कहा कि नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन (31 मार्च 2026) अब बहुत नजदीक है। ऐसे में यदि पापा राव जैसे बड़े नक्सली कमांडर सरेंडर कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है और यह अभियान की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बस्तर में सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव के बीच सीनियर माओवादी कमांडर पापा राव अपने 17 साथियों के साथ सरेंडर करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह आज बीजापुर में आत्मसमर्पण कर सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पापा राव दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य रहा है और उस पर 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। दक्षिण बस्तर और इंद्रावती क्षेत्र में सक्रिय इस कमांडर के सरेंडर को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 10:50 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए प्रस्थान कर 11:30 बजे ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के कोमना स्थित गीता मित्रा स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड से 11:35 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11:40 बजे कोमना स्थित वैष्णो देवी मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर में उनका कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक आरक्षित रहेगा। इसके बाद सीएम 1:30 बजे मंदिर से निकलकर 1:35 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 1:40…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योजना उन परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो वर्षों से कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। जिले के जनपद पंचायत बेमेतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भोड़नामाठ की हितग्राही उर्मिला बाई की कहानी भी इस योजना की सफलता और प्रभाव का एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है। हितग्राही उर्मिला बाई, सामाजिक वर्ग “अन्य”, पीएमएवाई (ग्रामीण) आईडी CH2805789 से वर्ष 2024-25 में इस योजना से लाभान्वित हुई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के गोद ग्राम टेमरी में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों तक तेजी से पहुंचाया जा रहा है। वर्ष 2025–26 के लिए तैयार की गई विभागीय जानकारी के अनुसार ग्राम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित कई योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बेहतर उपलब्धि ग्राम टेमरी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 559 किसानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अब तक 527 किसानों को लाभ मिल चुका है। विभाग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते 72 घंटे में तमनार क्षेत्र के आमाघाट से लेकर लैलूंगा विकासखंड के ग्राम-नवीन घटगांव और मुड़ागांव तक अवैध मादक पदार्थ अफीम के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे इस कार्य में जुडे़ संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में आज प्रशासन द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम मे प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कलेक्टर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ आगमन शुरू हो गया है, जिससे प्रदेश में खेल उत्सव का माहौल बन गया है। सोमवार शाम असम से तैराकी के 10 खिलाड़ी और तमिलनाडु से 17 फुटबॉल खिलाड़ियों का दल रायपुर पहुंचा। खिलाड़ियों के स्वागत में स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पारंपरिक रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और SAI के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।आयोजन के तहत 23 मार्च को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के गिरौद गांव में जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के खिलाफ सरकारी जमीन की अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। कलेक्टर के आदेश पर हुई जांच में पाया गया कि कारोबारी बसंत और उनसे जुड़े लोगों ने सरकारी तालाबों, चारागाहों और निस्तारी जमीनों पर मुरूम बिछाई, बाउंड्रीवॉल बनाया और अतिक्रमण कर लिया। एक सरकारी जमीन को बेचना का मामला भी सामने आया। जानकारी के मुताबिक, मामला धरसींवा तहसील के अंतर्गत ग्राम गिरौद का है। स्थानीय निवासी परमानंद साहू ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में यह भी…

