खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। इस संबंध में मंडल के सचिव द्वारा सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। जानकारी के अनुसार, परीक्षा समिति की बैठक में पेपर लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए हिंदी परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
दरअसल, 12वीं की हिंदी परीक्षा 14 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले ही सेट-बी के प्रश्नपत्र के लीक होने की खबर सामने आई थी। मामला मीडिया में उजागर होने के बाद मंडल ने तुरंत जांच के आदेश दिए। पेपर लीक की जांच के लिए साइबर थाने को लिखित सूचना भेजी गई है, वहीं सिटी कोतवाली में इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
Trending
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत
- जांजगीर-चांपा में खूनी रंजिश: रेत कारोबारी की घर में घुसकर हत्या, छोटा भाई घायल


