Author: Khabar World

संघ परिवार ने किया सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब भैरमगढ़ निवासी अंकित सकनी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (यूपीएससी) में सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया। वे बीजापुर जिले के पहले ऐसे छात्र बने हैं जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार के सदस्यों ने उनके गृह निवास भैरमगढ़ पहुंचकर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान संघ परिवार ने नव चयनित अधिकारी अंकित सकनी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आरएसएस के विभाग प्रचारक महेंद्र नायक कहा कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता एवं एलियन इनोवेशन्स हैदराबाद के संस्थापक रवि किरण ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विकसित नवीनतम सहायक उपकरण का प्रदर्शन किया और इसकी विशेषताओं की जानकारी दी। रवि किरण ने बताया कि यह उपकरण दृष्टिबाधित लोगों को दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में सहायता करेगा। भेंट के दौरान उन्होंने राज्य में दृष्टिबाधितजनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी लॉन्च कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को आमंत्रित भी किया। राज्यपाल ने इस नवाचार की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। महिला पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक…

Read More

KWNS – महासमुंद। खल्लारी मंदिर में रविवार को हुए दर्दनाक रोपवे हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गंभीर रूप से घायल किसान गोविंद स्वामी (47 वर्ष) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ गई है। इससे पहले हादसे के दिन ही रायपुर की शिक्षिका आयुषी धावरे (28 वर्ष) की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। हादसे का पूरा घटनाक्रम यह हृदयविदारक हादसा रविवार, 22 मार्च 2026 की सुबह उस समय…

Read More

माता कौशल्या महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ : चंद्रखुरी धाम में श्रद्धा और संस्कृति की झलक भगवान राम हम सबके आराध्य, छत्तीसगढ़ सरकार उनके बताए हुए मार्ग पर चल रही है- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत चंदखुरी ग्राम में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का शुभारंभ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मानस मंडली एवं सुप्रसिद्ध कलाकार श्रीमती पूनम विराट तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने संबोधित करते हुए कहा कि यह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग को पक्का घर प्रदान करती है। यह योजना वित्तीय सहायता, ब्याज सब्सिडी और घर निर्माण/खरीद के लिए सब्सिडी प्रदान करती है, जिसका उद्देश्य सभी के लिए किफायती आवास सुनिश्चित करना है। बेमेतरा जिला के ग्राम पंचायत सरदा, जनपद पंचायत बेरला की निवासी दशोदा धीवर के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने नई उम्मीद, सुरक्षा और सम्मान का संचार किया है। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत उनका आवास 20 अगस्त 2025 को पूर्ण हुआ, जिससे उनका वर्षों पुराना…

Read More

नवरात्र की आज सप्तमी दिन माँ काली की होगी भव्य महाआरती खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के काली माई वॉर्ड खर्रीपारा स्थित मां काली मंदिर श्रद्धा, आस्था और विश्वास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। विशेषकर चैत्र एवं कुँवार नवरात्र के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण देखने को मिलता है। मंदिर की स्थापना की कहानी भी उतनी ही चमत्कारी और प्रेरणादायक है, जो लोगों की आस्था को और मजबूत करती है। नवरात्र की आज सप्तमी दिन मां काली की भव्य महाआरती होगी। जिसमें आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही चार माह के दुधमुंहे बच्चे को पटक कर उनकी जान ले ली। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, महिला घर में खाना बना रही थी, उसी दौरान बच्चा लगातार रो रहा था। बच्चे के रोने से गुस्साई मां ने आपा खो दिया और मासूम को जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटीपोचिंग टीम को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। खेत में मिले जंगली हाथी के दांत को बेचने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक बेशकीमती हाथी दांत सहित भारी मात्रा में शिकार के आधुनिक और पारंपरिक उपकरण बरामद किए गए हैं। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई एक गोपनीय सूचना के आधार पर शुरू हुई। सूचना मिली थी कि कुल्हाड़ीघाट निवासी पदमन के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफीम की अवैध खेती,पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में कहीं भी अफीम की खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीएम साय ने कहा कि जब दुर्ग जिले में अफीम की खेती का मामला सामने आया था, तभी सभी कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए थे। कई जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई कर खेती को चिन्हांकित भी किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि चाहे कितने भी बड़े रसूखदार क्यों न हों, सरकार कार्रवाई जरूर करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मुद्दे…

Read More