Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर
- न्याय को सरल बनाने सर्वाेच्च न्यायालय की पहल पर चलाया जा रहा समाधान समारोह 2026
- धमतरी का गौरव: पंचायत विकास सूचकांक में मंदरौद बना छत्तीसगढ़ का ‘सिरमौर’
- ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
- राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
- जगदलपुर निगम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के संसद में पारित नहीं होने पर किया निंदा प्रस्ताव पारित
- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने खारिज की ट्रांसफर याचिका, दंतेवाड़ा कोर्ट में ही चलेगा मुकदमा
- महिलाओं के अधिकारों पर वार, विपक्ष है जिम्मेदार: रत्नावली कौशल
Author: Khabar World
KWNS – नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विकास के लिए सीएम विष्णुदेव साय के प्रयासों की भी सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ रहा है। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं।” सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक ‘एआई समिट’ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अभद्र एवं अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में आज 21 फरवरी को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत दोपहर 03:30 बजे कार्यकर्ता भारत माता चौक, शंकर नगर, रायपुर में एकत्रित होंगे, जहाँ से रैली के रूप में राजीव भवन पहुँचकर घेराव किया जाएगा।
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर lमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 62वां जन्मदिन सादगी, आस्था और पारिवारिक वातावरण में मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 62वां जन्मदिन सादगी, आस्था और पारिवारिक वातावरण में मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के लिए रवाना हुए। बगिया स्थित अपने पैतृक निवास पहुँचने के बाद वे परिवारजनों के साथ विधि-विधान से आयोजित सत्यनारायण व्रत कथा और पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रदेश की…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के सक्षम, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज चारों दिशाओं में तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है और प्रदेश निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मंत्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीतियाँ सर्वसमावेशी विकास की भावना पर आधारित हैं। आज प्रदेश का कोई भी वर्ग विकास की धारा से अछूता नहीं है। चाहे युवा…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की अध्यक्ष नीलू शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के पावन अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के दूरदर्शी, संवेदनशील और निर्णायक नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज तीव्र गति से विकास के नए शिखरों को छू रहा है और देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में अपना सशक्त स्थान बना रहा है। नीलू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, आधारभूत संरचना, पर्यटन विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार तथा ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो…
*आकांक्षा प्रोजेक्ट के तहत 35 युवा रोजगार हेतु चेन्नई रवाना* KWNS – रायपुर l नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले सुकमा जिले से आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 35 युवा (16 युवतियां एवं 19 युवक) प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने हेतु चेन्नई के लिए रवाना हुए। यह अवसर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में संचालित प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में संचालित ‘आकांक्षा – सशक्त युवा, सशक्त सुकमा’ कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित युवाओं को लाइवलीहुड कॉलेज परिसर…
*हथकरघा बुनकर संघ का 280.33 करोड रुपए का अनुमानित बजट पारित* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा में वर्ष 2026-27 के लिए 280.23 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट ध्वनि मत से पारित किया गया। बैठक में विभिन्न शासकीय विभागों से प्राप्त मांग- आदेशों में लगातार आ रही कमी पर गंभीर चिंता जताई गई और विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आमसभा का आयोजन संघ के अध्यक्ष श्री भोजराम देवांगन की अध्यक्षता में वीआईपी चौक, रायपुर स्थित एक निजी होटल में हुआ। बैठक में रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर,…
KWNS – रायपुर l प्रदेश में 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के तहत आवश्यकतानुसार पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश दिए गए थे कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप संशोधन प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में रायगढ़, बालोद और महासमुंद जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित जिलों से प्राप्त गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों का विस्तृत परीक्षण किया गया तथा…
*बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास से सम्पन्न* KWNS – रायपुर lधमतरी स्थित बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज वार्षिक स्नेह सम्मेलन उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसमें शिक्षा और स्वास्थ्य की निर्णायक भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की आधारशिला है और…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कुलपति प्रो. दयाल ने विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत, अद्भुत संगठन शिल्पी और त्याग-सादगी की प्रतिमूर्ति कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। प्रो. दयाल…

