Author: Khabar World

नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा खानपान काफी बिगड़ गया है। बाहर का तला-भुना खाना, कम पानी पीना, समय पर भोजन न करना और फाइबर की कमी की वजह से पेट की समस्याएं बहुत बढ़ गई हैं। कब्ज, गैस, पेट फूलना, भारीपन और शरीर में जमा गंदगी जैसी परेशानियां अक्सर लोगों को परेशान करती रहती हैं। जब पेट सही से साफ नहीं होता तो इसका असर चेहरे पर भी दिखने लगता है और शरीर भी सुस्त महसूस करता है। ऐसे में अगर हम रोज सुबह कोई प्राकृतिक और हल्का घरेलू उपाय अपनाएं तो पेट की सफाई आसानी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेशवासियों को गर्मी की तपिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन लगाने से 10 वर्षीय बालक की हुई मृत्यु की घटना के संज्ञान में आते ही तत्काल जांच कमेटी गठित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए है। कलेक्टर तोपनो के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल द्वारा गठित जांच कमेटी उक्त मामले की तथ्यात्मक, निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच सुनिश्चत करेगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने इस दु:खद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेलवे के कार्य के चलते रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार आज और कल बोरतलाव–दरेकसा तथा गुदमा–गोंदिया सेक्शन में रेलवे द्वारा तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण कुल 13 मेमू ट्रेनें दो दिनों के लिए रद्द कर दी गई हैं। वहीं टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस और कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। ये ट्रेनें दुर्ग–बोरतलाव सेक्शन के बीच प्रभावित होंगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में अहम बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 5.10 बजे बीरगांव के सांस्कृतिक भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। वहीं शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास पहुंचेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के करकमलों से नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। अब से पुलिस कमिश्नरेट से जुड़े सभी प्रशासनिक और विभागीय कार्य सिविल लाइन सी-3 स्थित नए कमिश्नरेट कार्यालय से संचालित किए जाएंगे। नए कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक संगठित और आधुनिक बनाने की दिशा में पहल की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नए कार्यालय परिसर में बेहतर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। राजधानी रायपुर से सटे आरंग में होली के दिन हुए नीरज लोधी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक नीरज लोधी की हत्या पुरानी रंजिश में नहीं बल्कि होली में उपजे विवाद के कारण की गई थी। लोधी पारा से तीन युवक बाइक पर सवार होकर साहू पर की तरफ आ रहे थे इसी बीच कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ और धक्कामुक्की के बीच बाइक सवार तीनों युवक गिर गए। गिरने के बाद दो युवक मौके से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के युवा फिल्मकार एस अंशु धुरंधर को कोलकाता में आयोजित इंटरनेशनल स्टार फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (ISFFA) 2026 में भारतीय फिल्म श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ के जननायक दाऊ चिंताराम टिकरिहा पर आधारित नौ वर्षों के गहन शोध से निर्मित डॉक्यूमेंट्री के लिए प्रदान किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विश्व के 70 देशों से सैकड़ों फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत स्टोरी टेलिंग, रचनात्मकता, तकनीकी गुणवत्ता और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे विभिन्न मानकों पर फिल्मों का मूल्यांकन किया गया। 27…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ शासन की ‘बिहान’ (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी योजना से जुड़कर सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिगमा की निवासी रत्ना मजुमदार आज सैकड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। अपनी मेहनत और सरकारी सहयोग से उन्होंने न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि एक सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचान भी बनाई है। पारंपरिक खेती को दिया व्यावसायिक रूप रत्ना मजुमदार बताती हैं कि उनके ससुर पहले से ही छोटे स्तर पर फूलों की…

Read More

खेती-किराना और महुआ व्यापार से बनीं आत्मनिर्भर खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले से लगभग 15 किलोमीटर दूर नियद नेल्ला नार क्षेत्र के ग्राम चेरपाल की रहने वाली सुनीता दीदी आज आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। कभी एक साधारण गृहिणी के रूप में जीवन जीने वाली सुनीता दीदी ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया और आज वे गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। पहले सुनीता दीदी के परिवार की आय केवल खेती और एक छोटी किराना दुकान पर निर्भर थी। खेती मौसम पर आधारित होने…

Read More