खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। राजधानी रायपुर से सटे आरंग में होली के दिन हुए नीरज लोधी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मृतक नीरज लोधी की हत्या पुरानी रंजिश में नहीं बल्कि होली में उपजे विवाद के कारण की गई थी। लोधी पारा से तीन युवक बाइक पर सवार होकर साहू पर की तरफ आ रहे थे इसी बीच कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ और धक्कामुक्की के बीच बाइक सवार तीनों युवक गिर गए। गिरने के बाद दो युवक मौके से भाग निकले और नीरज लोधी पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नीरज लोधी अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में –
1. मनीष कुमार निषाद उर्फ़ संजू पिता संतोष कुमार निषाद उम्र 21 वर्ष
2. योगेन्द्र निषाद उर्फ़ वीरू पिता बिंदेश उम्र 24 वर्ष
3. गौतम हुमार साहू चिला योगेन्द्र कुमार साहू उम्र 23 वर्ष
4. भोजराम उर्फ़ भोजू पिता पुनेश निषाद उम्र 24 वर्ष
5. राहुल साहू पिता सुशिल साहू उम्र 23-
6. नेमीचंद साहू पिता पिता सुशील साहू उम्र 19 वर्ष
7. धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 वर्ष सभी साहू पारा आरंग के निवासी है।
एक आरोपी विधि के विरुद्ध संघर्षरत है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


