Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सर्वमंगल फाउंडेशन, समाजसेवा संस्था द्वारा भक्ति, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्था की संस्थापक-अध्यक्ष अनिता दुबे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से झलकती नजर आई। इस अवसर पर संस्था की सेवाभावी महिलाओं एवं सदस्यों ने रायपुर स्थित मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय) पहुंचकर कैंसर मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल के स्टाफ कर्मचारियों के बीच नाश्ता, खाद्य सामग्री एवं ठंडे पेयजल का वितरण किया। भीषण गर्मी के…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार, ईंधन आपूर्ति की सुदृढ़ व्यवस्था तथा जनसुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के ग्राम कोड़िलियार में लेपर्ड गेको प्रजाति की दुर्लभ छिपकली दिखी जवानों ने रात्रि ड्यूटी के दौरान देख और इसका वीडियो बनाया छत्तीसगढ़ में इस दुर्लभ छिपकली का मिलना जैव विविधता के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। यह प्रजाति आमतौर सूखे सदाबहार जंगलों और पथरीली इलाकों में पाई जाती है, इसका शरीर रंगीन होता है इस पर गहरे भूरे और पीले रंग के पट्टे होते हैं उसकी पूंछ का रंग शरीर से अलग होता है जिसमें अक्सर सफेद और काली रंग के पट्टे होते हैं।
अगले एक वर्ष में पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के निर्देश, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर कड़ाई बरतने को कहा उप मुख्यमंत्री साव ने दिनभर चली बैठक में नगर निगमों और नगरपालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में दिनभर चली बैठक में शहरों में पेयजल आपूर्ति की समस्याओं, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर नाराजगी जाहिर करते हुए इनके निराकरण के लिए तत्काल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। इस बार तहसील बेमेतरा के ग्राम मोहभट्ठा वार्ड क्रमांक 17 निवासी दिव्यांग युवक कुमार गिरी गोस्वामी के जीवन में खुशियों की नई राह खुल गई। लंबे समय से शारीरिक दिव्यांगता से जूझ रहे कुमार गिरी रोजमर्रा के कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर थे। आत्मनिर्भर बनने की इच्छा लिए वे जनदर्शन कार्यक्रम में पहुँचे और कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का आवेदन दिया। कलेक्टर ने उनकी स्थिति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन) प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत नागरिकों को पहली बार ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भरने की सुविधा दी गई है, जिससे जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी, सरल और तेज हो सके। स्व-गणना कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना स्व-गणना प्रपत्र भरा गया। इसी क्रम में एसएसपी रामकृष्ण साहू द्वारा भी स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण की गई। दोनों अधिकारियों की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को डिजिटल माध्यम से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला ने गुमशुदगी और अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन वैज्ञानिक जांच और सख्त पूछताछ के आगे सच्चाई सामने आ गई। मामला 19 अप्रैल को सामने आया, जब मृतक बच्चे के पिता बोधसाय मंझवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को वह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण को प्राथमिकता देते हुए “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन 1 मई 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे सुशासन की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके। सुशासन तिहार से पूर्व 30 अप्रैल 2026 तक विभिन्न लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। इनमें शामिल हैं भूमि संबंधी मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन, मनरेगा अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान, हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित भुगतान, आय, जाति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले में साइबर सेल तथा थाना, चौकी में गुम हुए मोबाइलों के संबंध में लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। सायबर टीम लगातार गुम मोबाईल की पतासाजी के दाैरान 22 गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने में सफलता मिली है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीबन 3 लाख रुपए आंकी गई है। सायबर सेल द्वारा बरामद मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलें के अलावा सीमावर्ती राज्यों उड़ीसा से बरामद किया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आयोजित प्रेसवार्ता काे संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है, कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, इसलिए संसद में बिल पास नहीं हो सका। भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है, महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) 106वां संविधान संशोधन 2023 में संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है तथा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस पर हस्ताक्षर कर चुकी है, यह कानून भी बन चुकी है।…

