Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती होगी। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इन्हीं पहल में शामिल है शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण। युक्तियुक्तकरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व सहायता समूहों को मजबूत किया जा रहा है और उनको विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। जशपुर जिले के दूरस्थ अंचलों की महिलाओं के द्वारा छिंद कांसा से बनाई हुई टोकरी एवं अन्य उत्पाद काफी टिकाऊ एवं मनमोहक हैं। यह मूलतः जशपुर जिले के काँसाबेल विकासखण्ड की स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाया जा रहा है और अच्छी आमदनी प्राप्त की जा रही है। चूकि यह अभ्यास लगभग 30 साल पुराना है परंतु इसमे उद्यमिता की छाप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का पालन करने सघन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी शिव भगत रावटे और डीएसपी यातायात कृष्णकांत वाजपेई के नेतृत्व में शनिवार एवं रविवार को एनएच 30 मुयारास रोड के पास वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 13 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई एवं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, वाहन चलाते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। गौण खनिज का अवैध उत्खनन,परिवहन पर जिले में लगातार कार्रवाई जारी है। खनिज विभाग द्वारा 31 मई को रात्रि लगभग 8-9 बजे ग्राम तारापुर के ग्रामीणों द्वारा रेत का अवैध परिवहन के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर, खनि अधिकारी के नेतृत्व में खनिज दल ने मौके में पहूंचकर जांच किया। आकस्मिक निरीक्षण में रेत का अवैध परिवहन करते चार वाहन चालक मौके से फ़रार गए, रात भर खनिज दल द्वारा तारापुर, बनियागांव, टलनार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और फरार वाहन चालक को पकड़कर आज 1 जून की सुबह एक हाइवा और तीन टिप्पर के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर में रविवार सुबह प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शहर के सुभाष चौक से महगवां चौक तक के मार्ग पर दर्जनों अवैध दुकानों और मकानों को हटाया जा रहा है। मौके पर प्रशासनिक अमला भारी संख्या में जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा हुआ है। नगरपालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सड़कों के दोनों ओर बने अवैध निर्माणों को हटाने का काम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका राज्य के विभिन्न जिलों का प्रवास कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गत दिवस छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला अधिकारी-कर्मचारियों से भेंट की। राज्यपाल उनसे बातचीत कर प्रदेश की सुरक्षा सहित विकास के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता को सराहा। राज्यपाल ने उन्हें महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा की भी प्रशंसा की।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विश्व साइकिल दिवस से पहले राजधानी रायपुर में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब और मोतीलाल साहू समेत कई लोग शामिल हुए। रैली का मकसद लोगों को सेहत और फिटनेस के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था। मंत्री टंकराम वर्मा ने चलाई साइकिल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और जब भी मौका मिले, हर किसी को साइकिल जरूर चलानी चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने के लिए…
सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए भवसागर से पार लगाने वाली गंगा नदी बहुत महत्व रखती है। पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को हस्त नक्षत्र में गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। भगवान विष्णु के अंगूठे से निकली गंगा मैया के धरती लोक पर आने का पर्व गंगा दशहरा इस साल 5 जून को मनाया जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गंगा दशहरा 5 जून को ही मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 9:14 मिनट तक सिद्धि रहेगा। इसके साथ ही रवि योग और हस्त नक्षत्र भी रहेंगे।हिंदू धर्म में गंगा…
नई दिल्ली। आज हमें IPL 2025 की दूसरी फाइनलिस्ट टीम मिलेगी, क्वालीफ़ायर-2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सपना टूट जाएगा। हालांकि अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो एक टीम बिना खेले ही बाहर हो जाएगी। आईपीएल 2025 फॉर्मेट के अनुसार अंक तालिका में नंबर 1 और 2 की टीम को फाइनल में जाने के 2 मौके मितले हैं, तभी तो पंजाब किंग्स पहला क्वालीफ़ायर हारने के बाद बाहर नहीं हुई…
नई दिल्ली। अजय देवगन इंडस्ट्री के दमदार स्टार हैं। उनकी फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं। अजय की फिल्म रेड 2 को भी फैंस बहुत प्यार दिया। फिल्म इन दिनों थिएटर में लगी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है। एक महीने में फिल्म रेड 2 ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए जानते हैं रेड 2 ने अब तक की कितनी कमाई। रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk के मुताकि, फिल्म ने 31वें दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के 31वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। पर…

