Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर तीसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ग्राम हथिनीकला स्थित मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने मां अष्टभुजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की उन्नति तथा शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला का भव्य स्वागत किया। उन्हें श्रीफल,चुनरी एवं मां अष्टभुजी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस…

Read More

गंगरेल नौकायान उत्सव’ से धमतरी को मिली नई पहचान, 52 टीमों ने दिखाया दम महानदी की लहरों पर दौड़ी रफ्तार, गंगरेल बोट चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। आज का दिन धमतरी जिले के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब पहली बार गंगरेल बांध की शांत एवं मनमोहक जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी में आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अद्भुत गति, संतुलन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर उत्साह,…

Read More

शहीद वीर नारायण सिंह एवं वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का किया अनावरण खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में गोंड समाज के पवित्र पूजा स्थल पर आयोजित बड़ादेव स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से बड़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक और आध्यात्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह एवं वीरांगना रानी दुर्गावती…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीही महात्मा गांधी नगर, गली नंबर 01 में एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में निर्माणाधीन पानी टंकी में एक डेढ़ साल के बच्चे की डुबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान इराज साहू (डेढ़ साल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बच्चा घर में खेल रहा था। उस समय उसकी मां काम पर गई हुई थी और देखभाल के लिए दादी मौजूद थीं। छोटे बच्चे ने निर्माणाधीन टंकी के पास खेलते-खेलते संतुलन खो दिया और उसमें गिर गया। दादी ने तुरंत बच्चे को टंकी से बाहर…

Read More

व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना मुख्यमंत्री पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। चैत्र नवरात्रि की पावन चतुर्थी तिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीरधाम जिले के ग्राम जुनवानी नर्मदा धाम में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विधि-विधान से यज्ञ की परिक्रमा की तथा व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए…

Read More

कसडोल में कंवर समाज सामुदयिक भवन तथा पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50-50 लाख रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तुरतुरिया माता महासभा लवन के तत्वावधान में आयोजित गोंड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह मे शामिल हुए। इस मौके पर साय ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पारम्परिक गोंडी रीति-रिवाज से दाम्पत्य सूत्र में बंधे 28 नवविवाहित जोड़ों क़ो आशीर्वाद व सुखमय दाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अमृतसर से बिलासपुर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के कोच में ड्यूटी करने वाला ओबीएचएस स्टाफ गेट पर खड़ा था, अचानक नीचे गिरने से मौके पर उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरु कर दी है। दरअसल, ट्रेन में साफ सफाई के लिए प्रायवेट कंपनी के ठेकेदारों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह ओबीएचएस स्टाफ एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के मैसेज और अनुरोध पर भी सफाई करते हैं। इसी तरह बिलासपुर से अमृतसर के बीच चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में भी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। खेती में कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने की सोचते हैं तो केले की खेती करना भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसके लिए सही विधि से केले की खेती करना आना चाहिए। अगर आप प्राकृतिक विधि से खेती करते हैं, तो इसकी लागत भी कम आती है और मुनाफा भी अच्छा होता है। कहते हैं खेती में नई तकनीक और सही फैसले किसान की तकदीर बदल देते हैं, और इसे सच कर दिखाया है बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम कपसिया कला के किसान हेतराम मनहर ने। पारंपरिक धान की खेती छोड़कर केला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में सक्षम बनाना है, ताकि वे पुरुष के बराबर अधिकार और सम्मान प्राप्त कर सकें। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाकर लैंगिक असमानता को खत्म करने की एक प्रक्रिया है। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के जीवन में नई रोशनी ला रही है। सरगुजा जिले में इस योजना के माध्यम से हजारों महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रही हैं, बल्कि समाज में अपनी…

Read More

धार्मिक आस्था के अनुरूप उपवास एवं पूजा-अर्चना हेतु की गई व्यवस्था खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में नवरात्रि पर्व को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर परिरुद्ध बंदियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे वे धार्मिक आस्था के अनुरूप उपवास एवं पूजा-अर्चना कर सकें। प्रदेश की जेलों में कुल 2397 बंदी नवरात्रि का उपवास कर रहे हैं, जिनमें 2125 पुरुष एवं 272 महिला बंदी शामिल हैं। यह आंकड़ा न केवल आस्था की गहराई को दर्शाता है, बल्कि जेलों में सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण के सृजन का भी परिचायक है।…

Read More