Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक साथ आयोजित इस शिविर में 516 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 176 से अधिक महिलाएं उच्च जोखिम वाली पाई गईं, जिनमें से 15 महिलाओं में खून की कमी पाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत ध्रुव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को शून्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 11 जून को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक बसोड़ ने जानकारी दी कि विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है। इसी क्रम में जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 11 जून को स्वास्थ्य मेला के अंतर्गत रक्तदान के महत्व पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर नियमित, पर्याप्त और निःशुल्क रक्तदान की आवश्यकता पर बल देते हुए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा रक्तदान हेतु…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में संचालित अभियान के सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय आसूचना पर केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति सदस्य बंडी प्रकाश, भास्कर राव, दंडकारण्य स्पेशल जोनल समिति सदस्य पापा राव और कुछ अन्य सशस्त्र नक्सली कैडरों की क्षेत्र में उपस्थिति की पुष्टि की गई थी । सूचना के आधार पर नक्सलियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए संयुक्त टीम 5 जून को रवाना हुईं । अभियान के दौरान 5 जून की सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।…
रोहित यादव को संस्कृति विभाग, चंदन कुमार बने एनआरडीए के नए सीईओ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन ने 5 आईएएस अफसरों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार दिया है। ऊर्जा सचिव डॉक्टर रोहित यादव को शासन ने पयर्टन एवं संस्कृति की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। वहीं राजस्व एवं आपदा प्रबंध के साथ-साथ जीएडी का प्रभार संभाल रहे अविनाश चम्पावत को जन शिकायत की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आवास एवं पर्यावरण विभाग संभाल रहे अंकित आनंद को उनके मौजूदा प्रभार के साथ-साथ वाणिज्यक कर ( पंजीयन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह गृह सचिव हिमशिखर गुप्ता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में पूजा-पाठ और ग्रह शांति के नाम पर महिला से 36 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी महिला ने शातिर ठग पंडित के खिलाफ सुपेला थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने रोहतक से कुलदीप महाराज को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। दरअसल पूरी घटना सुपेला के जुनवानी की है। पल्लवी जायसवाल नेहरू नगर के कालीबाड़ी में रोजाना पूजा पाठ, दर्शन के लिए जाती थी। कालीबाड़ी के पंडित को पल्लवी जयसवाल ने अपनी आर्थिक और शारीरिक समस्याएं बताई। समस्या सुनने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में आज मंगलवार को समय सीमा की बैठक के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल द्वारा कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में सीईओ ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए नदी के बाहर रोड साइड में 347 ट्रैक्टर रेत को जब्त किया गया है। यह रेत बिना वैध खनन अनुमति के जमा किया गया था। मामले की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त रेत ग्राम साल्हेभाठा ब्लॉक साजा निवासी उत्तम कुमार गुप्ता द्वारा लाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत सालीभर्री (ख) के सरपंच व ग्राम सचिव की उपस्थिति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 10.6.25 को एसीबी इकाई बिलासपुर को मुंगेली जिले के एक रिश्वतखोर पटवारी को 25000रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई। 30.5.25 को नगर पंचायत बोदरी जिला बिलासपुर निवासी टोप सिंह अनुरागी द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी, कि उसके तथा उसके भाई और बहनों के नाम पर ग्राम केसली कला जिला मुंगेली में 1.43,एकड़ जमीन स्थित है। रिकॉर्ड में उसका नाम टोप सिंह की जगह तोप सिंह लेख हो गया है…
KWNS – रायपुर l भारतीय खेल जगत को तब एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई जब ओडिशा के बड़बिल स्थित जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल के दो वुशू खिलाड़ियों – प्रेम मुंडा और राजकुमार मुंडा ने रूस के मास्को में 1 से 7 जून तक आयोजित प्रतिष्ठित मास्को वुशू स्टार इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। पुरुषों के वरिष्ठ संवर्ग 48 किलोग्राम और 52 किलोग्राम श्रेणी में प्रेम और राजकुमार ने मेजबान देश रूस के शीर्ष खिलाड़ियों को हराकर देशवासियों को गर्वान्वित किया। यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय वुशू के लिए मील का पत्थर है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय खेल जगत को तब एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई जब ओडिशा के बड़बिल स्थित जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल के दो वुशू खिलाड़ियों – प्रेम मुंडा और राजकुमार मुंडा ने रूस के मास्को में 1 से 7 जून तक आयोजित प्रतिष्ठित मास्को वुशू स्टार इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। पुरुषों के वरिष्ठ संवर्ग 48 किलोग्राम और 52 किलोग्राम श्रेणी में प्रेम और राजकुमार ने मेजबान देश रूस के शीर्ष खिलाड़ियों को हराकर देशवासियों को गर्वान्वित किया। यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय वुशू के लिए मील का पत्थर है। जिन्दल स्पोर्ट्स…

