खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में संचालित अभियान के सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय आसूचना पर केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति सदस्य बंडी प्रकाश, भास्कर राव, दंडकारण्य स्पेशल जोनल समिति सदस्य पापा राव और कुछ अन्य सशस्त्र नक्सली कैडरों की क्षेत्र में उपस्थिति की पुष्टि की गई थी । सूचना के आधार पर नक्सलियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए संयुक्त टीम 5 जून को रवाना हुईं । अभियान के दौरान 5 जून की सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के परिणाम स्वरूप मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सीसीएम कैडर के नक्सली गौतम ऊर्फ सुधाकर का शव और एक एके-47 रायफल बरामद की गई, 6 जून को नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य एसजेडसी कैडर के नक्सली भास्कर राव सहित 4 नक्सली एवं 7 जून को 2 नक्सलियों को ढेर किया गया । घटनास्थल के सर्च पर 1 एके-47 रायफल, 1-.303 रायफल, 1-315 बोर रायफल,02 – बीजीएल लांचर, 1-12 बोर देशी कटटा सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक, गोला बारूद एवं नक्सल सामग्री बरामद किया गया है । मारे गये कुल 7 नक्सलियों में से 5 नक्सलियों की शिनाख्त पूर्ण हुई है, शेष 2 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारे गये शिनाख्त 5 नक्सलियों में 1. टेंटू लक्ष्मी नरसिम्हा चालम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर उर्फ आनंद उर्फ चंटी बालकृष्ण उर्फ रामाराजू उर्फ अरविंद उर्फ सोमन्ना आयु 67 वर्ष (2025 के अनुसार) पिता रामकृष्ण नायडू निवासी ग्राम प्रगदावरम, मण्डल चिंतलपुडी, जिला पश्चिम गोदावरी, आंध्र प्रदेश पदनाम: केंद्रीय समिति सदस्य – प्रभारी, RePOS (रिवोल्यूशनरी पॉलिटिकल स्कूल), सेंट्रल रीजनल ब्यूरो, भाकपा (माओवादी) ईनामी 40 लाख रूपये, 2. मैलारापु आदेल्लु ऊर्फ भास्कर राव उम्र 45 वर्ष, पिता दुर्गैह निवासी ग्राम -उरूमादला जिला आदिलाबाद, तेलंगाना पदनाम: तेलंगाना स्टेट कमेटी का स्पेशल कमेटी सदस्य (SZC) ईनामी 25 लाख रूपये 3. रैनी उम्र 35 वर्ष, निवासी जिला बीजापुर पदनाम एसीएम, नेशनल पार्क एरिया कमेटी
ईनामी 5 लाख रूपये, 4. सुदरू पुनेम पिता स्व. सोमलू पुनेम उम्र 30 वर्ष, निवासी एड़समेटा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम : एसीएम (गौतम का गार्ड)
ईनामी 5 लाख रूपये, 5. महेश कुड़ियम पिता स्व. लच्छा कुड़ियम, उम्र 38 वर्ष, निवासी ईरपागुटटा थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर पदनाम : पार्टी सदस्य (नेशनल पार्क एरिया कमेटी) ईनामी 1 लाख रूपये। इसके साथ ही दाे नक्सलियाें की शिनाख्त नही हुई जिसमें 1 अज्ञात महिला नक्सली उम्र लगभग 50 वर्ष एवं 1 अज्ञात पुरूष नक्सली का शव उम्र लगभग 35 वर्ष
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बताया गया कि बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिबंधित नक्सली संगठन के विरूद्ध विगत 17 महिनाें में कुल 409 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किये जा चुके हैं । बस्तर संभाग में तैनात समस्त सुरक्षा बलाें द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।
इस दाैरान पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक ऑप्स केरिपु देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ त्रिलोक बसंल, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय सहित अन्य माैजूद रहे।
Trending
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट


