Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश आज सांसदों के साथ चर्चा करेंगे। यह बैठक दोपहर 1:30 बजे रायपुर के डीआरएम कार्यालय में होगी, जिसमें यात्री सुविधाओं और रेलवे के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रायपुर स्टेशन पर डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने और ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ योजना को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होने वाली है।कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई दी जाएगी। साथ ही नए मुख्य सचिव की घोषणा हो सकती है। यह बैठक मंत्रालय, महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। सीएम विष्णु देव साय आज मंत्रालय में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। कैबिनेट बैठक से पहले वह मंत्रिपरिषद समिति की बैठक लेंगे। वहीं विभागीय बैठक में भी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे 11.30 बजे मंत्रिपरिषद समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद…
KWNS – रायपुर l राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
*27.87 एकड़ क्षेत्र में 36.47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित है आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा निर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक औषधि प्रसंस्करण इकाई एवं केन्द्रीय भंडार गृह परिसर तथा स्प्रेयर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप अंतर्गत निर्मित हर्बल एक्सट्रेक्शन इकाई का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। हमारी सरकार डेढ़…
*स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक बनी चरण पादुका योजना* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के जामगांव में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ किया गया। प्रदेश के 12 लाख 40 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहक भाइयों-बहनों के जीवन स्तर को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। चरण पादुका योजना उन परिश्रमी हाथों के प्रति हमारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से बेमेतरा जिले के सुदूर और पिछड़े गांवों में जनसेवाओं को नजदीक लाकर आमजन के जीवन में सार्थक परिवर्तन की दिशा तय की है। ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण है। विकासखंड साजा के ग्राम कोरवाय निवासी ओंकार नाथ का। ओंकारनाथ के जीवन में सकरात्मक बदलाव हो चुकी है। ओंकार नाथ एक मेहनती और ईमानदार खेतिहर मजदूर हैं, जो लंबे समय से मनरेगा व अन्य निर्माण कार्यों में असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। लेकिन सरकारी…
’सुनिधि’ स्मारिका का किया विमोचन,नई वेबसाइट का हुआ शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओ. पी.चौधरी ने राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय अनुशासन को मजबूत बनाने में वित्त सेवा अधिकारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने संघ द्वारा उठाई गई मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया। आमसभा की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं…
सरगुजा जिले की ग्राम पंचायतों में 125 संरचनाओं का निर्माणए भू.जल स्तर में वृद्धि की दिशा में बड़ा कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले में मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत जल संरक्षण और भू.जल स्तर को बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर और जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में मनरेगा योजना के तहत जल संवर्धन के लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण तेज गति से जारी है। जनपद पंचायत उदयपुर के पांच पंचायतों में पलकाए फुलचूहीए रिखीए ललाती और केसमा इस महाभियान का केंद्र बनी…
चिकित्सकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जीवन रक्षक डॉक्टर समाज के सच्चे नायक हैं जो दिन-रात निः स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर उनकी जान बचाते हैं। उनकी मेहनत, उनका ज्ञान और सेवा भावना समाज को स्वस्थ्य बनाती है। राज्यपाल रमेन डेका ने आज धन्वंतरी सम्मान कार्यक्रम में उक्त बाते कही। राज्यपाल डेका आईबीसी 24 न्यूज चौनल द्वारा आयोजित धन्वंतरी सम्मान समारोह में कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में राज्य भर के उत्कृष्ट अस्पतालों, चिकित्सकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डेका ने कहा कि भगवान धन्वंतरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन अचानक गायब हो गया। यह वाकया उस समय हुआ जब राजीव भवन में एनएसयूआई की बैठक चल रही थी और दीपक बैज इसकी अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान जैसे ही दीपक बैज का फोन गायब होने की जानकारी सामने आई, पूरे भवन में हड़कंप मच गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई। राजीव भवन के अंदर मोबाइल की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ देर के लिए बैठक का माहौल तनावपूर्ण…

