Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महिलाओं के अधिकारों पर वार, विपक्ष है जिम्मेदार: रत्नावली कौशल
- 10वीं की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल करने वाली नंदिता देवांगन के घर पहुंचे नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला, भेंट की प्रोत्साहन राशि
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक; बिलासपुर के सराफा कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और करोड़ों के हीरे जब्त
- दंतेवाड़ा पुलिस का ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान: 31 लाख के 141 मोबाइल बरामद, मालिकों के लौटे चेहरे पर मुस्कान
- अबूझमाड़ के ‘अंधेरे’ से निकलकर ‘उजाले’ की ओर जाटलूर: अब नक्सलियों के खौफ पर भारी पड़ रही हाट-बाजार की रौनक
- तेंदूपत्ता संग्रहण पर ‘एस्मा’ का सुरक्षा कवच, 2026 सीजन के लिए वनवासियों की आजीविका सुरक्षित
- ग्राम स्तर पर जन-जागरूकता से रोका जा सकता है, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को- नरेंद्र पाणिग्राही
- पार्षद की दबंगई या प्रशासनिक उदासीनता? विधवा महिला के आशियाने पर लटका ‘सियासी’ ताला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत बेमेतरा जनपद के ग्राम जेवरी में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर मंच पर उन्होंने जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका “छत्तीसगढ़ जनमन” का अवलोकन किया और विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार सामग्री का निरीक्षण किया। मंच पर अतिथियों के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विभिन्न पुस्तिकाएं, पत्रिकाएं और योजनाओं की जानकारी से संबंधित प्रचार साहित्य अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया गया था। साव ने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सामग्री आमजन को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बेमेतरा जनपद की ग्राम पंचायत जेवरी में एक प्रेरणादायी आयोजन देखने को मिला, जिसने यह सिद्ध किया कि जब शासन संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ आमजन तक पहुंचता है, तब असल सुशासन स्थापित होता है। इस कार्यक्रम का सबसे हृदयस्पर्शी क्षण तब आया जब गांव के निवासी रामकृष्ण मार्कण्डे, जिनकी दिव्यांगता 50 % है, को सामान्य ट्राइसायकल प्रदान कर उनकी स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की राह को मजबूत किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वयं उन्हें ट्राइसायकल सौंपते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रामकृष्ण मार्कण्डे एक सामान्य ग्रामीण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव आज बेमेतरा के ग्राम जेवरी में सुशासन तिहार-2025 के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह समाधान शिविर क्लस्टर जेवरी सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित हुआ। उप मुख्यमंत्री साव ने सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री साव ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्या का निराकरण उनके घर उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में कार्यरत निर्माण श्रमिकों को राज्य शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान करने के लिए अब डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) प्रणाली के तहत राशि वितरित की जाएगी। श्रम पदाधिकारी कार्यालय, बेमेतरा द्वारा जारी एक पत्र में बताया गया है कि श्रमिकों के बैंक खातों को आधार नंबर से लिंक करने की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी की जानी है ताकि योजनाओं का लाभ सही समय पर और सीधे उनके खातों में स्थानांतरित किया जा सके। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, रायपुर के निर्देशानुसार संचालित निर्माण श्रमिक योजनाओं में मिलने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। केंद्रीय जेल अंबिकापुर में हत्या की सजा काट रहे कैदी की मौत होने से जेल में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, 2021 में हत्या के मामले में आरोपी 45 वर्षीय इंद्रपाल को आजीवन कारावास की सजा मिली थी। वह सूरजपुर जिले के कटकोना का रहने वाला था। महेंद्रगढ़ उप जेल से 2023 में आरोपी को केंद्रीय जेल अंबिकापुर लाया गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने राज्य में कुल 10,463 शालाओं के युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी किया है, जिसमें ई-संवर्ग की 5849 और टी-संवर्ग की 4614 शालाएं शामिल हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह युक्तियुक्तकरण आदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के निर्देशों के अनुरूप है, जिसका मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संसाधनों का संतुलित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि स्कूल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले की तुमगांव थाना क्षेत्र में हथौड़ी से एक युवक पर जानलेवा हमला कर आरोपी फरार हो गया है फरार आरोपी की तुम गांव पुलिस तलाश कर रही है घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी को तुम गांव पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना पास के सीसी टीवी में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार 25 मई की सुबह 10:45 को शिव कुमार सोनवानी गौतम ट्रेडर्स के पास एक कुर्सी पर बैठ था। जहां पर पहले से आरोपी रूपेश कुमार बंजारे और वीरू खड़े थे और आपस में बात चित कर रहे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे ने आम्रपाली में नवनिर्मित पानी टंकी का लोकार्पण किया, आम्रपाली सहकारी गृह निर्माण संस्था सदस्यों द्वारा 40 हजार लीटर क्षमता वाली पानी टंकी का निर्माण किया गया है। अध्यक्ष डॉ आईएन सिंह के नेतृत्व में वर्तमान प्रबंधकारिणी द्वारा किए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों को बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आईएन सिंह ने की विशेष आमंत्रित सदस्य एमआईसी मेंबर दीपक जायसवाल, एनआरके चंद्रवंशी , जोन10 अध्यक्ष सचिन मेघानी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अगर ट्रेन यात्रा के दौरान किसी यात्री को गंदगी, पानी की कमी, चादर-कंबल की अव्यवस्था, स्टाफ का गलत व्यवहार या कोई अन्य असुविधा होती है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे यात्रियों की हर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तत्पर है। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए यात्री 139 नंबर पर कॉल करके हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी यह नंबर 24 घंटे सक्रिय रहता है। यात्रा के दौरान टीटीई या कोच अटेंडेंट से सीधे भी समस्या साझा की जा सकती…
भारत में खेती सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि एक परंपरा और जीवनशैली है। किसान जब खेत तैयार करता है तो वह सिर्फ बीज नहीं बोता, वह अपने परिवार के भविष्य को आकार देता है। ऐसे में अगर कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखा जाए तो मेहनत के साथ-साथ किस्मत भी साथ देती है। इनमें सबसे ज़रूरी होता है खेत में पानी का सही प्रबंध और उसका स्थान। कैसे आइए जानते हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह से… जब कोई किसान अपने खेत में कुआं, बोरिंग या ट्यूबवेल बनवाता है, तो आमतौर पर वह सिर्फ इस बात…

